1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. West Indies Vs Bangladesh: 43 रन पर सिमटी बांग्लादेश की टीम, चार बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट

West Indies Vs Bangladesh: 43 रन पर सिमटी बांग्लादेश की टीम, चार बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 05, 2018 08:38 am IST,  Updated : Jul 05, 2018 08:39 am IST

बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को अपना न्यूनतम स्कोर बनाया.....

 
 (Photo, ICC)- India TV Hindi
   (Photo, ICC)

एंटिगा: बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को अपना न्यूनतम स्कोर बनाया। बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 18.4 ओवरों में महज 43 रनों पर ही ढेर हो गई। यह टेस्ट में बांग्लादेश का एक पारी में न्यूनतम स्कोर है। 

चार बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट

बांग्लादेश के लिए लिटन दास ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। दास के अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई के अांकड़े में नहीं पहुंच सका। चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। वेस्टइंडीज के लिए कैमरून रोच ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए जबकि मिग्युएल कमिंस को तीन सफलताएं मिलीं। जेसन होल्डर को दो विकेट मिले।

 
मौजूदा ICC टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग (Photo, ICC)
  मौजूदा ICC टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग (Photo, ICC)

वेस्टइंडीज अपनी ICC रैंकिंग सुधारना चाहेगी

ICC रैंकिंग में वेस्टइंडीज, बांग्लादेश से नीचें नौवें स्थान पर है। जेसन होल्डर की टीम दो मैचों की श्रृंखला जीतकर रैंकिंग में एशियाई टीम को पछाड़ने का प्रयास करेगी। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज में तीन मैचों की पिछली टेस्ट श्रृंखला गेंदबाजों की अनुकूल पिचों पर खेली गई थी और ऐसे में एक बार फिर बांग्लादेश के खिलाफ भी ऐसी ही पिचों का इस्तेमाल हो रहा है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल