1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश के गेंदबाज रूबेल और महमूद श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से बाहर

बांग्लादेश के गेंदबाज रूबेल और महमूद श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : May 17, 2021 09:02 am IST,  Updated : May 17, 2021 09:02 am IST

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रूबेल हुसेन और हसन महमूद चोट के कारण श्रीलंका के साथ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। 

बांग्लादेश के गेंदबाज...- India TV Hindi
बांग्लादेश के गेंदबाज रूबेल और महमूद श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से बाहर Image Source : GETTY

ढाका| बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रूबेल हुसेन और हसन महमूद चोट के कारण श्रीलंका के साथ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश ने 23 मई से शुरू होने वाली इस वनडे सीरीज के लिए 21 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के मुख्य चयनकर्ता मिंहाजुल अबेदिन ने क्रिकबज से कहा, "रूबेल और महमूद को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से बाहर किया गया है क्योंकि हम ऐसे किसी खिलाड़ी को नहीं लेना चाहते जिसके खेलने पर संदेह हो।"

बीसीबी के मुख्य फीजिशियन देबाशीष चौधरी ने कहा, "रूबेल चोटिल हुए हैं जो तेज गेंदबाजों के साथ होना आम बात है। लंबे करियर के दौरान तेज गेंदबाजों के साथ ऐसा होना सामान्य है। चोटिल होने के कारण हमने कई गेंदबाजों के करियर को खत्म होते हुए भी देखा है।"

उन्होंने कहा, "जब हमने उनका परीक्षण किया तो कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन रूबेल ने कहा कि उन्हें कुछ परेशानी हो रही है, इसलिए हमने फैसला लिया कि उन्हें रिहेबिलिटेशन में भेजा जाएगा। इंजेक्शन से मदद मिलेगी और ऑपरेशन हमारा अंतिम विकल्प होगा।" इस बीच, कप्तान कुशल परेरा के नेतृत्व में 18 सदस्यीय श्रीलंका की टीम रविवार को बांग्लादेश पहुंची।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल