1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोच रसेल डोमिंगो को है भरोसा, पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करेगी बांग्लादेशी टीम

कोच रसेल डोमिंगो को है भरोसा, पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करेगी बांग्लादेशी टीम

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 21, 2020 09:33 am IST,  Updated : Jan 21, 2020 09:35 am IST

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कोच रसेल डोमिंगो का मानना है पाकिस्तान दौरे पर टीम के खिलाड़ी बिना किसी सुरक्षा चिंता के अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

bangladesh cricket, bangladesh news, bangladesh vs pakistan, bangladesh tour of pakistan, russell do- India TV Hindi
Bangladesh cricket Image Source : TWITTER/BCB

बांग्लादेश के मुख्य कोच रसेल डोमिंगो को भरोसा है कि उनकी टीम सुरक्षा की चिंता किए बिना पाकिस्तान में अच्छा प्रदर्शन करेगी। बांग्लादेश को इस महीने के अंत में पाकिस्तान का दौरा करना है और कई खिलाड़ियों तथा सपोर्ट स्टाफ ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है।

बांग्लादेश को पाकिस्तान के खिलाफ जनवरी से अप्रैल के बीच में तीन टी-20, एक वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सुरक्षा के लिहाज से इस दौरे को टुकड़ों में करने का फैसला किया है।

टी-20 सीरीज 24 से 17 जनवरी के बीच खेली जानी है इसके बाद पहला टेस्ट सात से 11 फरवरी के बीच खेला जाएगा। इसके बाद बांग्लादेश एक तीन अप्रैल को एक मात्र वनडे मैच खेलने के लिए पाकिस्तान वापस जाएगा और इस वनडे के बाद दूसरा टेस्ट मैच पांच से नौ अप्रैल के बीच खेला जाएगा।

डोमिंगो ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि टीम के खिलाड़ियों को वहां अपना ध्यान केंद्रित करने में कोई परेशानी होगी। हम कहां जाते हैं और कहां नहीं यह हमारा फैसला नहीं है। जाहिर सी बात है कि अगर हम एक बार में दौरा खत्म करते तो अच्छा होता, लेकिन उन्होंने सोचा की बीच में ब्रेक ज्यादा बेहतर होगा तो ठीक है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल