1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के दौरे पर नहीं जाएंगे बांग्लादेश के बल्लेबाजी और फील्डिंग कोच

पाकिस्तान के दौरे पर नहीं जाएंगे बांग्लादेश के बल्लेबाजी और फील्डिंग कोच

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 18, 2020 12:49 pm IST,  Updated : Jan 18, 2020 12:49 pm IST

बांग्लादेश के बल्लेबाजी कोच नील मैकेंजी और क्षेत्ररक्षण कोच रेयान कुक पाकिस्तान के आगामी दौरे के पहले चरण से हट गये हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तान के दौरे पर...- India TV Hindi
पाकिस्तान के दौरे पर नहीं जाएंगे बांग्लादेश के बल्लेबाजी और फील्डिंग कोच  Image Source : GETTY IMAGES

ढाका। बांग्लादेश के बल्लेबाजी कोच नील मैकेंजी और क्षेत्ररक्षण कोच रेयान कुक पाकिस्तान के आगामी दौरे के पहले चरण से हट गये हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। बीसीबी के क्रिकेट संचालन अध्यक्ष अकरम खान ने कहा कि टीम कोचिंग स्टाफ के पांच सदस्यों के बिना पाकिस्तान दौरे पर जाएगी। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर मैकेंजी और कुक जहां खुद ही दौरे से हटे हैं। वहीं बीसीबी ने इस कम अवधि की श्रृंखला के लिये स्पिन सलाहकार डेनियल विटोरी को नहीं बुलाने का फैसला किया।

टीम विश्लेषक श्रीनिवास चंद्रशेखरन के नाम पर भी विचार नहीं किया गया क्योंकि वह भारतीय नागरिक है जबकि अनुकूलन कोच मारिया विल्लावारायन के हाथ में चोट लग गयी है।

अकरम ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, ‘‘हाल में मारियो का हाथ टूट गया था जबकि टीम विश्लेषक स्काईपी के जरिये टीम के साथ काम करेंगे। मैकेंजी और क्षेत्ररक्षण कोच भी नहीं जाएंगे जबकि हमने अभी तक अपने नये गेंदबाजी कोच की पुष्टि नहीं की है।’’

इससे पहले इस सप्ताह के शुरू में विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने पाकिस्तान का दौरा करने से इन्कार कर दिया था। बांग्लादेश को पाकिस्तान में जनवरी से लेकर अप्रैल तक तीन चरणों में होने वाली श्रृंखला में तीन टी20, दो टेस्ट और एक वनडे खेलना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल