1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट सीरीज खेलने अप्रैल में श्रीलंका जाएगी बांग्लादेश की टीम

टेस्ट सीरीज खेलने अप्रैल में श्रीलंका जाएगी बांग्लादेश की टीम

 Reported By: IANS
 Published : Feb 21, 2021 06:14 pm IST,  Updated : Feb 21, 2021 06:14 pm IST

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पुष्टि की है कि उनकी टीम अप्रैल में श्रीलंका का दौरा करेगी।

टेस्ट सीरीज खेलने...- India TV Hindi
टेस्ट सीरीज खेलने अप्रैल में श्रीलंका जाएगी बांग्लादेश की टीम Image Source : GETTY

ढाका| बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पुष्टि की है कि उनकी टीम अप्रैल में श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां उसे दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों टीमों को ये सीरीज पिछली साल खेलनी थी, लेकिन कोरोना के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था और अब दोनो बोर्ड अप्रैल में इस सीरीज को खेलने पर सहमत हो गए हैं।

IND vs ENG : टीम इंडिया में चयन के बाद राहुल तेवतिया ने दिया बड़ा बयान

हालांकि सीरीज को लेकर अभी तक आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि 12 से 15 अप्रैल के बीच श्रीलंका का दौरा कर सकती है। बांग्लादेश को इस दौरे पर आलराउंडर शाकिब अल हसन और मुस्ताफिजुर रहमान की कमी खल सकती है, जिन्हें आईपीएल में खेलने के लिए एनओसी दिया जाएगा।

PSL -6 : क्रिस गेल ने किया धमाकेदार आगाज फिर कोहली के खिलाड़ी ने दिया 'माकूल' जवाब, देखें Video

बीसीबी के मुख्य कार्यकारी निजामुद्दीन ने कहा, " हम श्रीलंका बोर्ड के साथ बातचीत कर रहे हैं और अब तक टेस्ट चैम्पियनशिप के दो मैचों को अंतिम रूप दिया गया है। दोनों मैच एक ही स्थान पर खेले जाएंगे और हम 12-15 अप्रैल तक श्रीलंका का दौरा करने की उम्मीद कर रहे हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल