1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लिटन दास की तूफानी पारी के चलते बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीती टी20 सीरीज

लिटन दास की तूफानी पारी के चलते बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीती टी20 सीरीज

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 11, 2020 10:29 pm IST,  Updated : Mar 11, 2020 10:29 pm IST

जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 119 रन बनाये थे। बांग्लादेश ने लिटन की पारी की मदद से 15.5 ओवर में एक विकेट पर 120 रन बनाकर जीत दर्ज की। 

Liton Das- India TV Hindi
Liton Das Image Source : BCB

ढाका| सलामी बल्लेबाज लिटन दास के शानदार अर्धशतक की मदद से बांग्लादेश ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां जिम्बाब्वे को नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त ली। लिटन ने 45 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाये। उनका यह लगातार दूसरा अर्धशतक है। 

इससे पहले उन्होंने एकदिवसीय श्रृंखला में दो शतक जमाये थे। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 119 रन बनाये थे। बांग्लादेश ने लिटन की पारी की मदद से 15.5 ओवर में एक विकेट पर 120 रन बनाकर जीत दर्ज की। 

लिटन ने अपनी पारी में आठ चौके लगाये तथा मोहम्मद नईम (33) के साथ पहले विकेट के लिये 77 रन जोड़े। सौम्य सरकार 20 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले जिम्बाब्वे की पारी सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर के इर्द गिर्द घूमती रही जिन्होंने 48 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 59 रन बनाये थे। बांग्लादेश के लिये अल अमीन हुसैन और मुस्ताफिजुर रहमान ने दो-दो विकेट लिये।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल