1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने सीपीएल 2021 के लिए होल्डर सहित आठ खिलाड़ियों को रिटेन किया

बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने सीपीएल 2021 के लिए होल्डर सहित आठ खिलाड़ियों को रिटेन किया

 Reported By: IANS
 Published : May 14, 2021 06:39 pm IST,  Updated : May 14, 2021 06:39 pm IST

बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने कप्तान जैसन होल्डर सहित आठ खिलाड़ियों को कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के इस सीजन के लिए रिटेन किया है।

Barbados Tridents retain eight players including holder for CPL 2021- India TV Hindi
Barbados Tridents retain eight players including holder for CPL 2021 Image Source : TWITTER/SUNRISERS

किंग्सटन। बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने कप्तान जैसन होल्डर सहित आठ खिलाड़ियों को कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के इस सीजन के लिए रिटेन किया है। टीम ने होल्डर के अलावा शाई होप, काइल मायेर्स, रेमोन रिएफर, जस्टिन ग्रीव्स, नीम यंग और जोशुआ बिशप को रिटेन किया है।

सीपीएल 2021 सीजन का आयोजन इस साल 28 अगस्त से होगा।

बारबाडोस के पास टीम पूरी करने के लिए आठ खिलाड़ी बाकी है और शेष खिलाड़ियों की घोषणा आने वाले सप्ताह में की जाएगी।

बारबाडोस की मौजूदा टीम इस प्रकार है :

जैसन होल्डर, शाई होप, काइल मायेर्स, रेयमोन रिएफर, जस्टिन ग्रीव्स, नीम यंग, जोशुआ बिशप, जॉनसन चार्ल्स और हेडन वाल्श जूनियर।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल