1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : बड़ौदा ने गुजरात को हराने के साथ नॉकआउट चरण में किया प्रवेश

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : बड़ौदा ने गुजरात को हराने के साथ नॉकआउट चरण में किया प्रवेश

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 18, 2021 05:53 pm IST,  Updated : Jan 18, 2021 05:53 pm IST

बड़ौदा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप सी के अपने आखिरी लीग मुकाबले में गुजरात को 12 रन से हराकर पांच मैचों में पांच जीत के साथ नॉकआउट में जगह पक्की की।

सैयद मुश्ताक अली...- India TV Hindi
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : बड़ौदा ने गुजरात को हराने के साथ नॉकआउट चरण में किया प्रवेश Image Source : GETTY IMAGES

वडोदरा। बड़ौदा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप सी के अपने आखिरी लीग मुकाबले में गुजरात को 12 रन से हराकर पांच मैचों में पांच जीत के साथ नॉकआउट चरण में जगह पक्की की। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ौदा ने विष्णु सोलंकी की 33 गेंद में नाबाद 59 रन की पारी से चार विकेट पर 176 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए अभिमन्यु राजपूत ने भी 17 गेंद में 34 रन का योगदान दिया।

बल्लेबाजी में हुए 'फ्लॉप' तो फील्डिंग में रोहित शर्मा ने कर दिया कमाल, ब्रिसबेन में बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड

लक्ष्य का पीछा करते हुए विकेटकीपर ध्रुव रावल ने 27 गेंद में 41 रन बनाकर गुजरात को तेज शुरूआत दिलाई। उनके आउट होने के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने 21 गेंद में 36 रन की पारी से उम्मीदों को बनाये रखा लेकिन आखिरी ओवरों में टीम ने पांच गेंद के अंदर चार विकेट गंवा दिये और लक्ष्य से दूर रह गयी। इस हार से गुजरात की टीम नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गयी। ग्रुप के एक अन्य रोमांचक मैच में छत्तीसगढ़ ने सुपर ओवर में उत्तराखंड को हराकर पहली जीत दर्ज की। 

मोहम्मद सिराज ने 44 साल बाद गाबा के मैदान पर दोहराया इतिहास, बनाया यह खास रिकॉर्ड

उत्तराखंड ने जय बिष्टा के 60 गेंद में 92 रन की पारी के बूते 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम भी नौ विकेट पर 167 रन ही बना सकी। मैच बराबरी पर छूटने के बाद सुपर ओवर में छत्तीसगढ के एक विकेट पर 15 रन के जवाब में उत्तराखंड की टीम सिर्फ तीन रन ही बना सकी। दोनों टीमें पहले ही नॉकआउट चरण के दौड़ से बाहर हो गयी थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल