1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. होबार्ट हरिकेंस ने बिग बैश लीग सीज़न 10 के लिए टिम पेन के साथ किया करार

होबार्ट हरिकेंस ने बिग बैश लीग सीज़न 10 के लिए टिम पेन के साथ किया करार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 16, 2020 10:12 am IST,  Updated : Nov 16, 2020 10:38 am IST

होबार्ट हरिकेंस ने बिग बैश लीग सीज़न 10 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन के साथ अपनी घरेलू साझेदारी पूरी कर ली है।

होबार्ट हरिकेंस ने...- India TV Hindi
होबार्ट हरिकेंस ने बिग बैश लीग सीज़न 10 के लिए टिम पेन के साथ किया करार Image Source : GETTY IMAGES

होबार्ट हरिकेंस ने बिग बैश लीग सीज़न 10 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन के साथ अपनी घरेलू साझेदारी पूरी कर ली है। दाएं हाथ के बल्लेबाज बीबीएल में तीन सीजन में पहली बार वापसी की है।

पेन का हरिकेंस में लंबा इतिहास रहा है। वह 2011 में टीम के सदस्य थे और 2013 से 2017 तक टीम के कप्तानी भी रहे। पेन ने कहा कि वह दुनिया के प्रमुख टी 20 टूर्नामेंटों में से एक के 10वें संस्करण के लिए फिर से हरिकेंस टीम का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित है।

मुल्तान को मात देते हुए लाहौर कलंदर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में बनाई जगह

टिम पेन ने एक बयान में कहा, "मैं बिग बैश लीग के इस 10वें संस्करण के लिए हरिकेंस के साथ वापस आकर रोमांचित हूं। पिछले कुछ सीज़न में हरिकेंस प्रतियोगिता में सबसे मजबूत टीमों में से एक रही है, इसलिए ये एक छोटा सा अवसर है कि उस माहौल का हिस्सा बनूं और जहाँ ज़रूरी है, मैं उस चीज़ में अपना योगदान दू।"

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल