1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और बीसीबी निदेशक खालिद महमूद कोविड पॉजिटिव पाए गए

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और बीसीबी निदेशक खालिद महमूद कोविड पॉजिटिव पाए गए

 Reported By: Bhasha
 Published : May 23, 2021 09:03 am IST,  Updated : May 23, 2021 09:03 am IST

पूर्व कप्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के मौजूदा निदेशक खालिद महमूद कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और घर में पृथकवास पर हैं।

बांग्लादेश के पूर्व...- India TV Hindi
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और बीसीबी निदेशक खालिद महमूद कोविड पॉजिटिव पाए गए Image Source : GETTY

ढाका। पूर्व कप्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के मौजूदा निदेशक खालिद महमूद कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और घर में पृथकवास पर हैं। श्रीलंका के हाल के टेस्ट दौरे पर बांग्लादेश टीम के निदेशक रहे 49 साल के खालिद इसी टीम के खिलाफ रविवार से स्वदेश में शुरू हो रही एकदिवसीय श्रृंखला का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

खालिद 31 मई से शुरू होने वाली ढाका प्रीमियर लीग की टीम के कोच भी हैं। खालिद ने शनिवार को क्रिकबज से कहा, ‘‘मैं कल (21 मई) कोरोना पॉजिटिव पाया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अभी घर में पृथकवास से गुजर रहा हूं लेकिन कोई बड़ा लक्षण नजर नहीं आ रहा है।’’

खालिद ने 1998 से 2006 तक बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया और इस दौरान 12 टेस्ट और 77 वनडे खेले। श्रीलंका से लौटने के बाद खालिद दो बार परीक्षण में नेगेटिव पाए गए थे लेकिन फिर पॉजिटिव आए। खालिद बांग्लादेश की टीम से नहीं जुड़े जिसने 18 मई से ट्रेनिंग शुरू की। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल