1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई को शहीदों के परिवारों के लिए कम से कम पांच करोड़ रुपये देने चाहिए: खन्ना

बीसीसीआई को शहीदों के परिवारों के लिए कम से कम पांच करोड़ रुपये देने चाहिए: खन्ना

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 17, 2019 03:55 pm IST,  Updated : Feb 17, 2019 03:55 pm IST

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि शहीदों के परिवार के बच्चे अगर आवेदन करते हैं तो उनके ‘सहवाग इंटरनेशनल स्कूल’ में उन्हें मुफ्त शिक्षा मुहैया कराई जाएगी। 

बीसीसीआई को शहीदों के परिवारों के लिए कम से कम पांच करोड़ रुपये देने चाहिए: खन्ना - India TV Hindi
बीसीसीआई को शहीदों के परिवारों के लिए कम से कम पांच करोड़ रुपये देने चाहिए: खन्ना  Image Source : PTI

नई दिल्ली। बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने रविवार को प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय से अपील की कि पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए भारतीय सैनिकों के परिवारों की मदद के लिए कम से कम पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाएं। 

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि शहीदों के परिवार के बच्चे अगर आवेदन करते हैं तो उनके ‘सहवाग इंटरनेशनल स्कूल’ में उन्हें मुफ्त शिक्षा मुहैया कराई जाएगी। 

विदर्भ की सीनियर टीम ने भी घोषणा की कि वे अपनी ईरानी कप ट्राफी जीत की पूरी इनामी राशि शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए दान करेंगे। खन्ना ने सीओए, पदाधिकारियों और राज्य इकाइयों को लिखे पत्र में कहा, ‘‘हम दुखी हैं और अपने साथी भारतीयों के साथ मिलकर घृणित पुलवामा आतंकी हमले की निंदा करते हैं। शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदना है।’’ 

बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष ने लिखा, ‘‘मैं प्रशासकों की समिति से आग्रह करता हूं कि बीसीसीआई को उपयुक्त सरकारी एजेंसियों के जरिये शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए कम से कम पांच करोड़ रुपये का योगदान देना चाहिए।’’ 

खन्ना ने साथ ही राज्य संघों और आईपीएल फ्रेंचाइजियों से भी अपील की कि वे इसमें खुले दिल से योगदान दें। उन्होंने कहा, ‘‘मैं राज्य संघों और संबंधित इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी मालिकों से भी आग्रह करूंगा कि वे इस नेक काम में योगदान दें।’’ 

खन्ना ने साथ ही आग्रह किया कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच श्रृंखला के पहले मैच और आईपीएल के पहले मैच से पूर्व शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा जाए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल