1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने दिया इस्तीफा, मगर आधिकारिक पुष्टि बाकी

बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने दिया इस्तीफा, मगर आधिकारिक पुष्टि बाकी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 16, 2020 01:19 pm IST,  Updated : Feb 16, 2020 01:19 pm IST

 दिल्ली से आने वाले राहुल जौहरी ने कुछ समय पहले ही इस्तीफा दिया है, लेकिन इसे आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया गया है। 

Rahul Johri- India TV Hindi
Rahul Johri Image Source : IANS

साल 2016 से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) के पहले प्रमुख कार्यकारी अधिकारी ( सीईओ ) रहे राहुल जौहरी ने अब अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।  सूत्रों की माने तो सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति ( सीओए ) के हटने के बाद अपने पद से भी इस्तीफ़ा देने का फैसला लिया है। हलांकि अभी तक इस बात की अधिकारिक  पुष्टि नहीं हुई है और ना ही बीसीसीआई की तरफ से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया आई है। 

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली से आने वाले राहुल जौहरी ने कुछ समय पहले ही इस्तीफा दिया है, लेकिन इसे आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया गया है। सूत्र ने कहा, 'उन्होंने कुछ समय पहले इस्तीफा दिया है। हमें नहीं पता है कि भविष्य को लेकर उनका क्या प्लान है। हमें यह नहीं पता है कि उन्होंने ईमेल या पत्र लिखकर किसे इस्तीफा दिया।'

बता दें कि राहुल जौहरी की नियुक्ति 2016 में शशांक मनोहर के अध्यक्ष रहते हुई थी। उस वक्त अनुराग ठाकुर सचिव थे। जौहरी इससे पहले डिस्कवरी नेटवर्क एशिया पैसेफिक के कार्यकारी उपाध्यक्ष और साउथ एशिया के महाप्रबंधक के रूप में कार्यकर चुके हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।