1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई ने रिंकू सिंह पर लगाया तीन महीने का बैन, पठान को दी चेतावनी

बीसीसीआई ने रिंकू सिंह पर लगाया तीन महीने का बैन, पठान को दी चेतावनी

 Reported By: Bhasha
 Published : May 30, 2019 07:51 pm IST,  Updated : May 30, 2019 07:52 pm IST

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उत्तर प्रदेश के बायें हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह को अबुधाबी में गैर मान्यता प्राप्त टी20 लीग में खेलने के लिये तीन महीने में लिये निलंबित कर दिया है जिसके कारण उन्हें भारत ए टीम से बाहर होना पड़ा।

BCCI imposes a three month ban on Rinku Singh, warns Irfan Pathan- India TV Hindi
BCCI imposes a three month ban on Rinku Singh, warns Irfan Pathan Image Source : @KKRIDERS TWITTER

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उत्तर प्रदेश के बायें हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह को अबुधाबी में गैर मान्यता प्राप्त टी20 लीग में खेलने के लिये तीन महीने में लिये निलंबित कर दिया है जिसके कारण उन्हें भारत ए टीम से बाहर होना पड़ा। रिंकू का निलंबन जहां एक जून से शुरू होगा, वहीं बीसीसीआई ने आलराउंडर इरफान पठान को अनुमति लिये बिना अपना नाम कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के ड्राफ्ट में शामिल करवाने के लिये चेतावनी दी है। पठान ने बाद में अपना नाम वापस ले लिया था। 

इसी तरह से अंडर-19 टीम के पूर्व भारतीय कप्तान अनुज रावत पर मारीशस में पाकिस्तानी क्रिकेटरों के साथ गैर मान्यता प्राप्त लीग में खेलने के लिये कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।

रिंकू पिछले दो सत्र से कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा रहा है और पता चला है कि आईपीएल समाप्त होने के बाद वह गैरमान्यता प्राप्त लीग में खेला था।

बीसीसीआई ने बयान में कहा,‘‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड के संज्ञान में यह बात लायी गयी कि उत्तर प्रदेश के प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और भारत ए खिलाड़ी रिंकू सिंह ने अबुधाबी में गैरमान्यता प्राप्त टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।’’

 
बोर्ड ने कहा,‘‘सिंह ने टी20 लीग में भाग लेने से पहले बीसीसीआई से अनुमति नहीं ली थी और इस तरह से उन्होंने नियमों और शर्तों का सीधा उल्लंघन किया। बीसीसीआई की शर्तों के अनुसार बोर्ड के साथ पंजीकृत खिलाड़ी बोर्ड की अनुमति के बिना विदेशों में किसी टूर्नामेंट में नहीं खेल सकता है। रिंकू सिंह को इसलिए तीन महीने के लिये निलंबित कर दिया गया है। उनका निलंबन एक जून 2019 से शुरू होगा। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल