1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए BCCI ने की रोहित शर्मा के नाम की सिफ़ारिश

राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए BCCI ने की रोहित शर्मा के नाम की सिफ़ारिश

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 30, 2020 07:19 pm IST,  Updated : May 30, 2020 07:37 pm IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रोहित शर्मा को प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2020 के लिए नामांकित किया है।

राजीव गांधी खेल रत्न...- India TV Hindi
राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए  BCCI ने की रोहित शर्मा के नाम की सिफ़ारिश Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रोहित शर्मा को प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2020 के लिए नामांकित किया है। वहीं, इशांत शर्मा, शिखर धवन और दीप्ति शर्मा को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।

खेल मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी के कारण लॉकडाउन को देखते हुए इस साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए ईमेल के जरिये नामांकन मांगे हैं जिसकी आखिरी तारीख 3 जून है। इस साल के अर्जुन और खेल रत्न पुरस्कारों के लिए जनवरी 2016 से दिसंबर 2019 तक के प्रदर्शन पर विचार किया जाएगा। 

रोहित शर्मा इस समय टीम इंडिया के लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में उपकप्तान है। रोहित ने पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप में 5 शतक जड़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। वह T20I में 4 शतक बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। यही नहीं, टेस्ट ओपनर के रूप में अपने पहले मैच में दोहरा शतक लगाने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं।

दूसरी तरफ अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामांकित किए गए शिखर धवन के नाम डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है। वह दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने ICC चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दो बार सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। धवन वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2000 और 3000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज़ हैं। वहीं, वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 4000 और 5000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। बता दें, धवन साल 2018 में अर्जुन अवॉर्ड पाने से चूक गए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल