1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शोएब अख्तर का BCCI पर बड़ा आरोप, कहा- IPL कराने के लिए T20 वर्ल्ड को कराया रद्द

शोएब अख्तर का BCCI पर बड़ा आरोप, कहा- IPL कराने के लिए T20 वर्ल्ड को कराया रद्द

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 23, 2020 03:26 pm IST,  Updated : Jul 23, 2020 03:28 pm IST

कोरोना वायरस महामारी के चलते आईसीसी ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप को स्थगित कर दिया। T20 वर्ल्ड कप के स्थगित होने से अब IPL 2020 के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है।

शोएब अख्तर का BCCI पर...- India TV Hindi
शोएब अख्तर का BCCI पर बड़ा आरोप, कहा- IPL कराने के लिए T20 वर्ल्ड को कराया रद्द Image Source : TWITTER: @SHOAIB100MPH

कोरोना वायरस महामारी के चलते आईसीसी ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप को स्थगित कर दिया। T20 वर्ल्ड कप के स्थगित होने से अब IPL 2020 के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। इस मामलें में अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का बड़ा बयान आया है।

शोएब अख्तर ने बीसीसीआई पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस साल के अंत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप को स्थगित करने के पीछे भारतीय क्रिकेट बोर्ड का बड़ा हाथ है और उसने आईपीएल के आयोजन के लिए ऐसा कदम उठाया। अख्तर ने साथ ही कहा कि इस साल एशिया कप का आयोजन किया जा सकता था।

अख्तर ने जियो क्रिकेट से बात करते हुए कहा, "एशिया कप निश्चित रूप से हो सकता है, यह भारत और पाकिस्तान के लिए एक दूसरे के खिलाफ खेलने का एक अच्छा मौका होता। इसके पीछे कई कारण हैं। मैं इसमें जाना नहीं चाहता।" अख्तर ने कहा, "T20 विश्व कप भी हो सकता था, लेकिन मैंने पहले ही कहा था कि वे ऐसा नहीं होने देंगे। आईपीएल को नुकसान नहीं होना चाहिए। विश्व कप को भाड़ में में जाने दो।"

इस साल ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक T20  वर्ल्ड कप का आयोजन होना था लेकिन COVID-19 महामारी के कारण टूर्नामेंट को स्थगित करने का फैसला किया गया। इससे आईपीएल के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है और बीसीसीआई यूएई में टूर्नामेंट को कराने की योजना बना रहा है।

एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने भी आधिकारिक तौर पर इस महीने की शुरुआत में एशिया कप के रद्द होने की घोषणा की थी। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने आधिकारिक ऐलान बीसीसीआई अध्यक्ष के बयान के एक दिन बाद किया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल