1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित और धवन की चोट पर आई यह बड़ी अपडेट, तीसरे वनडे में खेलने पर बना हुआ है संश्य

रोहित और धवन की चोट पर आई यह बड़ी अपडेट, तीसरे वनडे में खेलने पर बना हुआ है संश्य

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 18, 2020 06:08 pm IST,  Updated : Jan 18, 2020 06:09 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट ने कहा है कि चोटिल ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन के खेलने पर मैच वाले दिन ही फैसला लिया जाएगा।

Shikhar Dhawan, Rohit Sharma, India vs Australia, Indian Cricket Team, Rohit Sharma injury, Shikhar - India TV Hindi
Rohit sharma and Shikhar Dhawan Image Source : BCCI.TV

भारतीय टीम अपनी चोटिल सलामी जोड़ी शिखर धवन और रोहित शर्मा के तीसरे और निर्णायक मैच में खेलने पर फैसला मैच के ही दिन रविवार को लेगी। धवन को दूसरे वनडे में बल्लेबाजी के दौरान पसलियों में चोट लगी थी जबकि रोहित फील्डिंग के दौरान 43वें ओवर में कंधा चोटिल कर बाहर चले गए थे।

टीम प्रबंधन इन दोनों पर करीबी नजर रख रहा है और एम. चिन्नास्वामी में होने वाले मैच में इन दोनों के खेलने पर अंतिम फैसला रविवार को ही लिया जाएगा।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "शिखर धवन और रोहित शर्मा अच्छी तरह से उबर रहे हैं। उनकी चोट पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है और वह अंतिम वनडे में खेलेंगे या नहीं इस पर फैसला कल ही मैच से पहले लिया जाएगा।"

अगर यह दोनों नहीं खेल पाते हैं तो आखिरी मैच में भारतीय बल्लेबाजी पर गंभीर सकंट पैदा होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल