1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI की ग़फ़लत में फंसे दो भाई, न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ अभ्यास मैच में लेना किसी को था, ले लिया किसी को

BCCI की ग़फ़लत में फंसे दो भाई, न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ अभ्यास मैच में लेना किसी को था, ले लिया किसी को

 Edited By: Bhasha
 Published : Oct 04, 2017 02:19 pm IST,  Updated : Oct 04, 2017 02:19 pm IST

बीसीसीआई ने गलती करते हुए राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम में शामिल किया लेकिन बाद में उन्हें उनके चचेरे भाई राहुल से बदल दिया

Deepak Chahar, Rahul Chahar- India TV Hindi
Deepak Chahar, Rahul Chahar

नयी दिल्ली: बीसीसीआई ने गलती करते हुए राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम में शामिल किया लेकिन बाद में उन्हें उनके चचेरे भाई राहुल से बदल दिया जो लेग स्पिनर हैं। बीसीसीआई ने सोमवार को जारी विज्ञप्ति में बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम में दीपक का नाम शामिल था जिस पर सवाल उठे थे क्योंकि टीम में जगह बनाने के लिए उनका प्रदर्शन प्रभावी नहीं था। बाद में पता चला कि चयनकर्ता राहुल को चुनना चाहते थे जो भारत के अंडर 19 खिलाड़ी हैं और हाल में इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि समझा जा रहा है कि नाम को लेकर गफलत हुई जिससे यह गलती हुई। 

बीसीसीआई ने मंगलवार गलती स्वीकार करते हुए कहा, गलती से जिक्र किया गया था कि भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की एकदिवसीय श्रृंखला से पूर्व इस टीम के खिलाफ अभ्यास मैच में दीपक चाहर बोर्ड अध्यक्ष एकादश का प्रतिनिधित्व करेगा। राहुल चाहर टीम का हिस्सा होंगे जो मुंबई के सीसीआई में दो मैच खेलेगी। 

इस बीच मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शुभम गिल न्यूजीलैंड ए के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं और दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में 162 रन बनाने वाले अंकित बावने पहले तीन मैचों में उनकी जगह लेंगे। उन्हें पहले अंतिम दो मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया था। 

अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने अंतिम दो एकदिवसीय मैचों के लिए दीपक हुड्डा को भी टीम में शामिल किया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल