1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली ने माना, पिता बनना उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा पल

कोहली ने माना, पिता बनना उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा पल

 Reported By: IANS
 Published : Feb 04, 2021 09:41 pm IST,  Updated : Feb 04, 2021 09:41 pm IST

विराट कोहली ने कहा है कि वह और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर की साझेदारी बल्लेबाजी देख रहे थे कि तभी डॉक्टर ने उन दोनों को बुला लिया। 

कोहली ने माना, पिता...- India TV Hindi
कोहली ने माना, पिता बनना उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा पल Image Source : INSTAGRAM/ANUSHKA SHARMA

चेन्नई| भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वह और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर की साझेदारी बल्लेबाजी देख रहे थे कि तभी डॉक्टर ने उन दोनों को बुला लिया। कोहली ने गुरुवार को मीडिया से कहा, "मुझे नहीं लगता है कि दोनों की तुलना की जा सकती है। मेरे लिए, पिता बनना मेरे जीवन का सबबे सुखद क्षण है और हमेशा रहेगा। मैं जो कह रहा हूं उसे समझने के लिए अनुभव होना जरूरी है।"

सिर्फ 12 गेंदों में तूफानी फिफ्टी जड़ते हुए बल्लेबाज ने 4.3 ओवर में ही मैच कर दिया खत्म, देखें Video

32 वर्षीय कोहली ने कहा कि टीम का कनेक्शन अपने बच्चे के जन्म जैसे विशेष क्षण के दौरान भी दूर नहीं जाता है। उन्होंने कहा, "टीम का कनेक्शन किसी भी परिस्थिति में ज्यादा दूर नहीं है। खासकर जब तब आप अपनी टीम के लिए सबकुछ देते हैं। आप टेस्ट क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट को टॉप पर ले जाने के लिए प्रेरित होते हैं। पूरी टीम ने काफी प्रयास किया और मैच देख रहा था।"

उन्होंने कहा, "मुझे याद है जब ब्रिस्बेन में अंतिम टेस्ट में शार्दुल, वाशिंगटन के बीच साझेदारी हो रही थी तो मैं अपने फोन पर मैच देख रहा था। लेकिन तभी डॉक्टर ने बुला लिया। इससे पता चलता है कि आप किस तरह से टीम से जुड़े हुए हैं। यह देखकर काफी खुश हूं और गर्व है कि पूरी टीम ने आस्ट्रेलिया में बेहतरीन प्रदर्शन किया।"

IND vs ENG : भारत के सामने अपने 100वें टेस्ट मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं रूट, दिया ये बयान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल