1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हुई बेन स्टोक्स की वापसी, टीम में मिली जगह

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हुई बेन स्टोक्स की वापसी, टीम में मिली जगह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 11, 2018 12:18 pm IST,  Updated : Jan 11, 2018 12:18 pm IST

हरफनमौला बेन स्टोक्स को न्यूजीलैंड के टेस्ट दौरे के लिये इंग्लैंड की 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

बेन स्टोक्स- India TV Hindi
बेन स्टोक्स

हरफनमौला बेन स्टोक्स को न्यूजीलैंड के टेस्ट दौरे के लिये इंग्लैंड की 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है जबकि लंकाशर के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन टीम में नया चेहरा होंगे। स्टोक्स ब्रिस्टल में नाइटक्लब के बाहर झड़प के बाद टीम से बाहर थे। तेज गेंदबाज मार्क वुड ने चोट से उबरने के बाद वापसी की है । 

एशेज श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये मोईन अली, जेम्स विंस और मार्क स्टोनमैन को भी टीम में बरकरार रखा गया है। वहीं गैरी बालांस, जैक बाल और टाम कूरेन को बाहर कर दिया गया है। इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड में 22 मार्च से दो टेस्ट खेलेगी। 

इंग्लैंड टीम: जो रूट ( कप्तान) , मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जानी बेयरस्टॉ, स्टुअर्ट ब्रॉड, एलेस्टेयर कुक, मासन क्रेन, बेन फोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालान, क्रेग ओवरटन, बेन स्टोक्स, मार्क स्टोनमैन, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स, मार्क वुड। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल