1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भुवनेश्वर कुमार ने की सगाई, जानिए कौन हैं नुपूर नागर

भुवनेश्वर कुमार ने की सगाई, जानिए कौन हैं नुपूर नागर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 05, 2017 06:00 pm IST,  Updated : Oct 05, 2017 06:00 pm IST

सूत्रों के मुताबिक, भुवी और नुपुर की शादी इसी साल दिसंबर में हो सकती है। खबरों की मानें तो नोएडा में दोनों परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में सगाई की रस्म पूरी की गई।

BHUVNESHWAR KUMAR WITH NUPUR NAGAR- India TV Hindi
BHUVNESHWAR KUMAR WITH NUPUR NAGAR

नई दिल्ली: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने सगाई कर ली है। भुवी ने मेरठ की नुपुर नागर से सगाई की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर नुपूर के साथ फोटो डालकर उन्हें अपना बेटर हाफ बताया था। सूत्रों के मुताबिक, भुवी और नुपुर की शादी इसी साल दिसंबर में हो सकती है। खबरों की मानें तो नोएडा में दोनों परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में सगाई की रस्म पूरी की गई।

नुपूर मेरठ के गंगानगर की रहने वाली हैं और भुवी की पड़ोसी हैं। नुपुर नागर की शुरुआती पढ़ाई देहरादून में हुई। इसके बाद वो परिवार के साथ मेरठ आ गईं। फिर मेरठ में मवाना रोड स्थित जेपी एकेडमी में उन्होंने सातवीं से 12वीं क्लास तक पढ़ाई की। 2010 में 12वीं पास करने के बाद नुपुर ने नोएडा से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। वह नोएडा में ही जॉब कर रही हैं।

आपको बात दें इससे पहले भुवनेश्वर ने सोशल मीडिया पर फोटो डालते हुए कैप्शन में लिखा - ‘डिनर डेट। पूरी पिक जल्दी ही पोस्ट करूंगा।' अब भुवी ने अपने वादे को निभाते हुए पूरी फोटो पोस्ट की है। इससे पहले भुवनेश्वर कुमार ने एक आधी तस्वीर डाली, जिसके बाद उनकी 'मिस्ट्री गर्लफ्रेंड' के बारे में कयास लगाए जा रहे थे। भुवी का नाम पहले तमिल एक्ट्रेस अनुस्मृति के साथ जोड़ा गया था। जिसका उन्होंने खंडन किया था और कहा था कि वह खुद उस 'मिस्ट्री गर्लफ्रेंड' का राज खोलेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल