1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भुवनेश्वर कुमार 23 नवम्बर को नुपूर से रचाएंगे शादी

भुवनेश्वर कुमार 23 नवम्बर को नुपूर से रचाएंगे शादी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 11, 2017 06:43 pm IST,  Updated : Nov 11, 2017 06:43 pm IST

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की शादी का समारोह 23 नवंबर को मेरठ स्थित होटल ब्राबुरा में होगा और रात नौ बजे डिनर आयोजित होगा।

Bhuvneshwar Kumar and Nupur Nagar- India TV Hindi
Bhuvneshwar Kumar and Nupur Nagar

मेरठ: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की शादी का समारोह 23 नवंबर को मेरठ स्थित होटल ब्राबुरा में होगा और रात नौ बजे डिनर आयोजित होगा।

भुवनेश्वर के पिता किरण पाल सिंह और बहन रेखा ने प्रेस कांफ्रेस में शादी समारोह के कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को भुवनेश्वर के पैतृक गांव बुलंदशहर के लोहारी में कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसके लिये यह तेज गेंदबाज 21 नवंबर को मेरठ आएगा। 22 नवंबर को मेरठ स्थित होटल ब्राड वे में म्यूजिक नाइट का आयोजन किया जाएगा।

दिल्ली के होटल ताज में होने वाले रिसेप्शन में तमाम सेलिब्रिटी, टीम इंडिया, श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और बड़े राजनेता शामिल होंगे। इसके लिए अभी दिन तय नहीं किया गया है। हालांकि पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पांच दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन होगा।

भुवनेश्वर ने ग्रेटर नोएडा के एक होटल में नुपूर नागर से सगाई की थी। भुवनेश्वर और नुपूर मेरठ के गंगानगर में एक ही ब्लॉक में रहते हैं। पड़ोसी होने के नाते दोनों परिवार का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। नुपूर के पिता यशपाल नागर मूल रूप से परीक्षितगढ़ ब्लॉक के गांव भिड़वारा के रहने वाले हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल