1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वीडियो: जब अपने ही पिता का ऑटोग्राफ लेने मैदान पर पहुंचा जिगर का टुकड़ा, दिखा दिल छू लेने वाला नजारा

वीडियो: जब अपने ही पिता का ऑटोग्राफ लेने मैदान पर पहुंचा जिगर का टुकड़ा, दिखा दिल छू लेने वाला नजारा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 13, 2019 06:00 pm IST,  Updated : Jan 13, 2019 06:00 pm IST

बिग बैश लीग के मुकाबले में शेन वॉटसन के बेटे विल ने अपने पिता का ऑटोग्राफ मैदान पर जाकर लिया।

Shane Watson- India TV Hindi
Shane Watson Image Source : GETTY IMAGES

बिग बैश लीग 2018-19 में खेले गए एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी थंडर के मुकाबले में एक ऐसा लम्हा आया जिसने हर किसी को इमोशनल कर दिया। ये वो लम्हा था जब स्टार क्रिकेटर शेन वॉटसन के बेटे विल अपने पिता का ऑटोग्राफ लेने मैदान पर पहुंच गए। बिग बैश लीग के ट्विटर अकाउंट ने ये वीडियो डालते हुए लिखा, 'शेन वॉटसन और उनके बेटे विल के लिए हमेशा याद रहने वाला लम्हा।' 

वीडियो में देखा जा सकता है कि वॉटसन के बेटे विल मैदान के अंदर आते हैं। इसके बाद वो पिता वॉटसन से ऑटोग्राफ मांगते हैं। इसके बाद वॉटसन अपने घुटनों पर बैठकर उनका पेन (कलम) लेकर पहले उनकी टोपी और फिर उनकी जर्सी पर अपना ऑटोग्राफ देते हैं। इसके बाद दोनों गले लगते हैं और बेटे विल वॉटसन की पीठ थपथपाने लगते हैं।

जब कैमरा वॉटसन के चेहरे पर जाता है तो साफ देखा जा सकता है कि वॉटसन काफी भावुक हो जाते हैं और ये नजारा हर किसी को भी इमोशनल कर देता है। आपको बता दें कि इस मैच में वॉटसन ने शानदार प्रदर्शन किया और मैन ऑफ द मैच हासिल किया।

वॉटसन ने 40 गेंदों में 4 चौकों, 5 छक्कों की मदद से 68 रनों की पारी खेली। वॉटसन के अर्धशतक की बदौलत सिडनी थंडर ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए और एडिलेड स्ट्राइकर्स के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम 17.4 ओवरों में सिर्फ 97 रनों पर ढेर हो गई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल