1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बिग बैश लीग: हर दूसरी पारी में रन आउट जाता है ये बल्लेबाज, जानें अजीबो-गरीब रिकॉर्ड

बिग बैश लीग: हर दूसरी पारी में रन आउट जाता है ये बल्लेबाज, जानें अजीबो-गरीब रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 22, 2018 03:57 pm IST,  Updated : Dec 22, 2018 03:57 pm IST

बिग बैश लीग 2018-19 में रिकॉर्डों का बनना और टूटना लगातार जारी है।

Ben McDermott- India TV Hindi
Ben McDermott Image Source : GETTY IMAGES

बिग बैश लीग 2018-19 में रिकॉर्डों का बनना और टूटना लगातार जारी है। ब्रिस्बेन हीट और होबर्ट हरीकेन्स के बीच खेले गए मुकाबले में होबर्ट हरीकेन्स के बल्लेबाज बेन मैकडरमॉट फिर से रन आउट हो गए। अब आप सोच रहे होंगे कि रन आउट तो कोई भी बल्लेबाज हो सकता है लेकिन मैकडरमॉट की बात करें तो ये बल्लेबाज हर दूसरी पारी में रन आउट होता है। जी हां, मैकडरमॉट आखिरी 13 पारियों में से 6 बार रन आउट हो चुके हैं।

ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बेन मैकडरमॉट शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और 16 गेंदों में 25 रन बनाकर खेल रहे थे, मैकडरमॉट ने अपनी पारी में 1 चौके और 2 छक्के जड़ दिए थे। लेकिन तभी रन चुराने के चक्कर में मैकडरमॉट रन आउट हो गए और उनके नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

आपको बता दें कि बारिश के खलल के कारण मुकाबले को 19-19 ओवरों का कर दिया गया। होबर्ट की टीम ने 19 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। मैकडरमॉट की तरफ से सबसे ज्यादा डार्सी शॉर्ट ने (67), बेन मैकडरमॉट ने (25) और जॉर्ज बेली ने (22) रनों की पारी खेली। वहीं, मार्क स्टेकिटी, मुजीब उर रहमान ने 2-2, जोश लैलोर ने 1 विकेट हासिल किया। खबर लिखे जाने तक ब्रिस्बेन की टीम ने 6 ओवरों में 2 विकेट खोकर 54 रन बना लिए थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल