1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जिसने जिताया टीम को मैच, उसी को साथी खिलाड़ी ने किया पहचानने से इनकार

जिसने जिताया टीम को मैच, उसी को साथी खिलाड़ी ने किया पहचानने से इनकार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 24, 2018 11:19 am IST,  Updated : Dec 24, 2018 11:19 am IST

बिग बैश लीग 2018-19 में रविवार को खेले गए मुकाबले में डेनियल क्रिश्चियन ने मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड हासिल किया लेकिन साथी खिलाड़ी उन्हें पहचान ही नहीं सका।

Melebourne Renegades- India TV Hindi
Melebourne Renegades Image Source : GETTY IMAGES

बिग बैश लीग 2018-19 में रविवार को एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स के बल्लेबाज डेनियल क्रश्चियन (जिन्हें डेन के नाम से भी जाना जाता है) ने शानदार पारी खेली और मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड हासिल किया। लेकिन मैच के बाद जब साथी खिलाड़ी मोहम्मद नबी से डेन के बारे में पूछा गया तो वो उन्हें पहचान ही नहीं सके। हालांकि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि एंकर ने डेनियल को 'डेन' कहकर बुलाया।

दरअसल, मैच के बाद नबी से एंकर ने पूछा, 'डेन के साथ आपकी साझेदारी बहुत अच्छी रही, क्या आप जानते हैं कि वो आज सुबह हॉस्पिटल में थे?' इसके जवाब में नबी ने एंकर से सवाल किया, 'कौन?' जब नबी क्रिश्चियन को पहचान नहीं पाए तब एंकर ने कहा, 'डेन क्रिश्चियन सुबह हॉस्पिटल में थे उन्हें फूट प्वॉइजनिंग थी।' तब जाकर नबी ने कहा, 'मुझे पता नहीं था, लेकिन मैं भगवान से दुआ करूंगा कि वो ठीक रहें।'

आपको बता दें कि इस मैच में क्रिश्चियन और नबी की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत मेलबर्न रेनेगेड्स ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया। एक समय लग रहा था कि एडिलेड की टीम मैच जीत सकती है। लेकिन क्रिश्चियन ने मैदान पर उतरते ही मैच का नक्शा बदल दिया।

मुकाबले में क्रिश्चियन ने 27 गेंदों में 2 चौके, 5 छक्कों की मदद से नाबाद 49 और नबी ने 30 गेंदों में 4 चौके, 2 छक्कों की मदद से नाबाद 48 रनों की पारी खेली। एडिलेड की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 174 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मेलबर्न रेनेगेड्स ने 19.1 ओवरों में ही 5 विकेट से मैच जीत लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल