1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका! इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए शादाब खान

वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका! इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए शादाब खान

 Reported By: IANS
 Published : Apr 21, 2019 03:09 pm IST,  Updated : Apr 21, 2019 06:55 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अब इंग्लैंड में एक विशेषज्ञ से शादाब का इलाज करएगी ताकि वह 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए पूरी तरह से फिट हो सकें।

वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका! इंग्लैंड दौर से बाहर हुए शादाब खान- India TV Hindi
वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका! इंग्लैंड दौर से बाहर हुए शादाब खान Image Source : GETTY IMAGES

लाहौर। पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज शादाब खान बीमार होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। जीयो टीवी के अनुसार, शादाब के शरीर में एक वायरस मिला है, जिसके इलाज में कम से कम चार सप्ताह का समय लगेगा। 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अब इंग्लैंड में एक विशेषज्ञ से शादाब का इलाज करएगी ताकि वह 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए पूरी तरह से फिट हो और टीम में अहम भूमिका निभा सके। 

पाकिस्तान विश्व कप से पहले तैयारियों के रूप में इंग्लैंड के खिलाफ पांच वनडे और एक टी-20 मैच खेलेगी। शादाब ने अब तक पाकिस्तान के लिए 34 वनडे और 32 टी-20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने अब तक वनडे में 47 जबकि टी-20 में 44 विकेट अपने नाम किए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल