1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अरुण लाल का बड़ा बयान, बोले रणजी टीम का यह खिलाड़ी ले सकता है विराट कोहली का विकेट

अरुण लाल का बड़ा बयान, बोले रणजी टीम का यह खिलाड़ी ले सकता है विराट कोहली का विकेट

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 02, 2020 09:57 pm IST,  Updated : Mar 02, 2020 09:57 pm IST

अरुण लाल ने कहा कि तेजी से उभरते हुए तेज गेंदबाज इशान पोरेल राष्ट्रीय टीम के लिए तैयार है और उनके पास भारतीय कप्तान विरोट कोहली को भी परेशान करने की क्षमता है।

Big statement from Arun Lal, says this player of Ranji team can take Virat Kohli's wicket- India TV Hindi
Big statement from Arun Lal, says this player of Ranji team can take Virat Kohli's wicket Image Source : GETTY IMAGES

कोलकाता। बंगाल रणजी टीम के कोच अरुण लाल ने कहा कि तेजी से उभरते हुए तेज गेंदबाज इशान पोरेल राष्ट्रीय टीम के लिए तैयार है और उनके पास भारतीय कप्तान विरोट कोहली को भी परेशान करने की क्षमता है। बंगाल के 21 साल के इस तेज गेंदबाज की अंदर आती गेंद पर भारतीय बल्लेबाल लोकेश राहुल भी गच्चा खाकर पगबाधा हो गये। पोरेल ने कर्नाटक की पहली पारी में भी पांच विकेट लिये थे।

अरुण लाल ने यहां कर्नाटक और बंगाल के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के तीसरे दिन के खेल के बाद कहा, ‘‘वह अभी शानदार लय में है। वह ऐसी गेंदबाजी कर रहा है जिस पर (लोकेश) राहुल और विराट कोहली जैसे बड़े बल्लेबाज भी आउट हो सकते है।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘वह कितनी सटीक गेंदबाजी कर रहा आप उसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते है कि वह लेग स्टंप के बाहर एक भी गेंद नहीं फेंक रहा। वह हर समय बल्लेबाज की परीक्षा लेता है। वह ज्यादा रन भी नहीं देता जिससे दबाव बनता है। राहुल अभी शानदार लय में है और उन्हें सस्ते में आउट करना बड़ी कामयाबी है।’’

पोरेल ने इससे पहले लीग मैच में आंध के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी का विकेट चटकाया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल