1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फखर जमान से रिश्ते पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये जवाब

फखर जमान से रिश्ते पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये जवाब

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 09, 2018 09:13 am IST,  Updated : Oct 09, 2018 09:13 am IST

सलमान खान के साथ वीर फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जरीन खान के रिश्ते को पाकिस्तान के स्टार ओपनर फखर जमान के साथ जोड़ा जा रहा था और पिछले कुछ दिनों से इस तरह की खबरें तेजी से फैल रही थीं।

Fakhar Zaman and Zareen Khan- India TV Hindi
Fakhar Zaman and Zareen Khan Image Source : GETTY IMAGES

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान और पाकिस्तानी क्रिकेटर फखर जमान के रिश्ते की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सलमान खान के साथ वीर फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जरीन खान के रिश्ते को पाकिस्तान के स्टार ओपनर फखर जमान के साथ जोड़ा जा रहा था और पिछले कुछ दिनों से इस तरह की खबरें तेजी से फैल रही थीं। लेकिन अब इस एक्ट्रेस ने फखर के साथ रिश्ते पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। जरीन ने इन खबरों को बकवास बताया है। 

हाल ही में एक वेबसाइट ने एक खबर की थी और उसे ट्विटर पर भी शेयर किया था। जिसके जवाब में जरीन ने उसके ट्वीट में जवाब देते हुए लिखा, 'बुलशिट'। साफ है कि जरीन ने साफ कर दिया कि फखर के साथ उनके रिश्ते की खबर एकदम झूठी है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की खबरें जमकर वायरल हो रही हैं और माना जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

लेकिन अब जब जरीन ने खुद ही आगे आकर इन खबरों को बकवास बता दिया है तो उम्मीद की जानी चाहिए कि अब इन अफवाहों पर विराम लग जाएगा। फखर जमान पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी हैं और उनके नाम पाकिस्तान की तरफ से वनडे क्रिकेट में एकमात्र दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। फखर से एशिया कप में भी टीम को बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन वो टीम की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल