1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रैड हैडिन ने बताया, हैदराबाद की कप्तानी से हटाने के बाद कुछ इस तरह था वार्नर का रिएक्शन

ब्रैड हैडिन ने बताया, हैदराबाद की कप्तानी से हटाने के बाद कुछ इस तरह था वार्नर का रिएक्शन

 Edited By: IANS
 Published : May 13, 2021 08:44 pm IST,  Updated : May 13, 2021 08:44 pm IST

हैदराबाद ने वार्नर की जगह न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन को कप्तान बनाया था। हालांकि विलियम्सन के नेतृत्व में टीम ने एक ही मैच खेला।

Brad Haddin, David Warner, Hyderabad, Sports, cricket, India- India TV Hindi
Sunrisers Hyderabad Image Source : IPLT20.COM

सनराइजर्स हैदराबाद टीम के सहायक कोच ब्रैड हैडिन का कहना है कि डेविड वार्नर ने टीम की कप्तानी से हटने की खबर को अच्छे से स्वीकार्य किया। हैडिन ने कहा, "वार्नर ने कप्तानी से हटने की खबर को अच्छे से स्वीकार्य किया। मैनेजमेंट ने जब यह फैसला लिया तो सभी चौंक गए थे। हम उस स्तर पर नहीं खेले जैसा हमें खेलना चाहिए था लेकिन वार्नर ने जिस तरह स्थिति को संभाला वो शानदार था।"

हैदराबाद ने वार्नर की जगह न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन को कप्तान बनाया था। हालांकि विलियम्सन के नेतृत्व में टीम ने एक ही मैच खेला। 

यह भी पढ़ें- टीम पेन ने कहा, स्मिथ अगर दोबारा कप्तान बनते हैं तो मैं उनका समर्थन करुंगा

आईपीएल के 2021 सीजन को कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था।

हैडिन ने कहा, "मैं कह सकता हूं कि कुछ मुकाबले के बाद वार्नर फिर इस दौड़ में आते। वह खेल के इस प्रारूप में दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। जब उन्हें बेंच पर बैठाया गया तो आपने उनकी प्रतिक्रिया देखी होगी। वह सभी के साथ थे और उन्होंने बैठक में ध्यान केंद्रित किया।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल