1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रैंडन मैकुलम ने बताया, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 विश्व कप के फाइनल में कहां हुई थी न्यूजीलैंड से चूक

ब्रैंडन मैकुलम ने बताया, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 विश्व कप के फाइनल में कहां हुई थी न्यूजीलैंड से चूक

 Edited By: Bhasha
 Published : Nov 16, 2021 02:07 pm IST,  Updated : Nov 16, 2021 02:07 pm IST

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराकर विश्व कप फाइनल में जगह बनायी थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उसे आठ विकेट से हराकर उसका इस साल दूसरा आईसीसी खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया। 

Brendon McCullum, New Zealand vs Australia, T20 World Cup 2021,NZ vs AUS- India TV Hindi
New Zealand cricket team  Image Source : AP

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम का मानना है कि कीवी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में थोड़ा असहज थी और आक्रामक अंदाज होने के बावजूद खिलाड़ी उसका इजहार नहीं कर पाये। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराकर विश्व कप फाइनल में जगह बनायी थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उसे आठ विकेट से हराकर उसका इस साल दूसरा आईसीसी खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया। 

मैकुलम ने कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ियों ने फाइनल में अपनी क्षमता का सही इस्तेमाल नहीं किया जिससे उसे हार का सामना करना पड़ा। टीम ने वैसा आक्रामक रवैया नहीं अपनाया जिसकी कि इस तरह के मैच में जरूरत थी। 

यह भी पढ़ें- IND vs NZ : भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहना चाहता हूं कि जहां बंदूक से काम चलना था वहां हम चाकू लेकर गये। हम बंदूक लेकर ही गये लेकिन हमने गोलियां नहीं चलायीं। हम थोड़ा असहज थे। हम मौका चूक गये। हम जिन गोलियों को साथ लेकर गये थे, हमने उनका उपयोग नहीं किया।’’ 

मैकुलम ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम का सामना करने के लिये न्यूजीलैंड को अधिक आक्रामक रवैया अपना चाहिए था। उन्होंने विशेषकर मार्टिन गुप्टिल का जिक्र किया जो टीम को तेजतर्रार शुरुआत नहीं दिला पायें। 

यह भी पढ़ें- Ashes Series : एक ही विमान में क्वीन्सलैंड पहुंची इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम, ऐसा था खिलाड़ियों का रिएक्शन

मैकुलम ने कहा, ‘‘मुझे उनसे (मार्टिन गुप्टिल) थोड़ा अधिक आक्रामकता की उम्मीद थी। फाइनल में उन्होंने 35 गेंदों पर 28 रन बनाये जो अच्छा नहीं दिखता।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल