1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज

जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज

 Reported By: Bhasha
 Published : May 12, 2021 09:18 am IST,  Updated : May 12, 2021 09:18 am IST

जसप्रीत बुमराह और महिला राष्ट्रीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कोविड-19 के टीके का पहला डोज लगवा लिया है। 

जसप्रीत बुमराह और...- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज Image Source : TWITTER/JASPRIT BUMRAH

मुंबई। भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और महिला राष्ट्रीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कोविड-19 के टीके का पहला डोज लगवा लिया है। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी कोविड-19 का टीका लगवा लिया है। इन तीनों ने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीर पोस्ट करके लोगों से टीका लगवाने का आग्रह किया है।

बुमराह ने अपनी तस्वीर ट्वीट करके कहा ,‘‘टीका लग गया। हर कोई सुरक्षित रहे।’’ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मार्च में घरेलू श्रृंखला में खेलने वाली मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करके लिखा है, ‘‘कृपया सुरक्षित रहें और टीका लगवाएं। ’’

बुमराह अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और उसके बाद इंग्लैंड दौरे के लिये भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले छह मई को सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कोरोना टीके का पहला डोज लगवाया था।

उसके बाद कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, उमेश यादव और ईशांत शर्मा भी टीके लगवा चुके हैं। मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मार्च में ही टीका लगवा लिया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल