बंगलुरु: भारत के मध्यम तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बूमराह नागपुर टी20 में ख़राब अंपायरिंग से हुए विवाद को कोई महत्व दिए बिना कहा कि फ़ैसले हमेशा एक ही टीम के हक़ में नही जाते।
नागपुर टी20 में मैच में अंपायर शम्शुद्दीन के तीन फ़ैसले गलत साबित हुए थे जिसमें से अंतिम ओवर में जो रुट का lbw के फ़ैसले की वजह इंग्लैंड मैच हार गया।
बूमराह ने कहा, "हम अंपायरों के फ़ैसलों पर बहुत ध्यान नहीं देते। कई बार ये हमारे और कई बार विरोधी टीम के हक़ में जाते हैं। क्रिकेट में ये होता रहता है और हमें खेल जारी रखना चाहिये।''
बूमराह बुधवार को यहां तीसरे और निर्णायक टी20 मैच के मौक़े पर मीडिया से बात कर रहे थे। कप्तान मॉर्गन ने अंपायरिंग के स्तर पर खींज दिखाई है। बूमरहा ने कहा कि आशीष नेहरा की सलाह बहुत काम आई है। "मैं उनके साथ कुछ मैच खेला हूं। विश्व टी20 कप में भी एक मैच खेला था। उनकी सलाह हमेशा लाभदायक होती है क्योंकि उन्हें बहुत अनुभव है।"
डेथ ओवर में बैकलेंथ बॉल के बारे में पूछे जाने पर बूमराह ने कहा कि एक ही तरह की बॉलिंग का होना ठीक नही है। विकेट के अनुसार बॉलिंग करनी चाहिये। वैक लेंथ और स्लोअर बॉल बड़े ग्राउंड पर असरदार साबित होती हैं लेकिन चोटे ग्राउंड पर इन पर रन निकल सकते हैं। छोटे ग्राउंड में गलती करने की भी कम गुंजायश होती है।
पिछले मैच में इंडिया की ख़राब फील्डिंग थी लेकिन बूमराह ने कहा कि वे इस पर मेहनत कर रहे हैं। "ओस की वजह से फील्डिंग मुश्किल होती है। पिछले मैच में ओस बहुत थी। बॉल ुम्मीद से कहीं ज़्यादा तेज़ आती है। ऊंचे कैच पकड़ना भी मुश्किल होता क्योंकि बॉल गीली होती है।"