1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गर्मी से बचने के लिए सीएबी ने उठाया बड़ा कदम, हर वनडे मैच में होगा 10 मिनट का अतिरिक्त ब्रेक

गर्मी से बचने के लिए सीएबी ने उठाया बड़ा कदम, हर वनडे मैच में होगा 10 मिनट का अतिरिक्त ब्रेक

 Reported By: IANS
 Published : May 10, 2019 01:32 pm IST,  Updated : May 10, 2019 01:32 pm IST

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने फर्स्ट एवं सेकेंड डिवीजन वनडे मैचों के दौरान खिलाड़ियों को गर्मी और आर्द्रता से बचाने के लिए प्रति सेशन 10 मिनट का अतिरिक्त ब्रेक शुरू करने का फैसला किया है।

Cricket Association Of Bengal- India TV Hindi
Cricket Association Of Bengal Image Source : PTI

कोलकाता। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने फर्स्ट एवं सेकेंड डिवीजन वनडे मैचों के दौरान खिलाड़ियों को गर्मी और आर्द्रता से बचाने के लिए प्रति सेशन 10 मिनट का अतिरिक्त ब्रेक शुरू करने का फैसला किया है।

सीएबी संयुक्त सचिव अभिषेक डालमिया ने इसकी पुष्टि की। डालमिया ने कहा, "सीएबी अपने तहत होने वाले मैचों के दौरान खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 10 मिनट का अतिरिक्त ब्रेक शुरू कर रहा है। यह अतिरिक्त समय ड्रिंक्स ब्रेक के लिए उपयोग में लाया जाना चाहिए।"

खिलाड़ियों को नर्जलीकरण से बचाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में गाटोरेड का उपयोग करने की सलाह दी गई है और स्थानीय मैदानों पर पानी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल