1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गेंद से छेड़खानी के आरोपी बेनक्रोफ्ट को मिली क्रिकेट खेलने की अनुमति, अब इस टीम से जुड़े

गेंद से छेड़खानी के आरोपी बेनक्रोफ्ट को मिली क्रिकेट खेलने की अनुमति, अब इस टीम से जुड़े

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 15, 2018 03:49 pm IST,  Updated : May 15, 2018 03:49 pm IST

25 साल के इस सलामी बल्लेबाज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मार्च में केपटाउन में तीसरे टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़खानी के कारण नौ महीने का प्रतिबंध झेलना पड़ा था। 

कैमरून बेनक्रोफ्ट- India TV Hindi
कैमरून बेनक्रोफ्ट

पर्थ: गेंद से छेड़खानी के आरोप में नौ महीने का प्रतिबंध झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के कैमरून बेनक्रोफ्ट को पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में क्लब क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई है। 25 साल के इस सलामी बल्लेबाज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मार्च में केपटाउन में तीसरे टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़खानी के कारण नौ महीने का प्रतिबंध झेलना पड़ा था। 

तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया है। पश्चिमी आस्ट्रेलिया के 165 प्रीमियर क्रिकेट क्लबों ने यहां हुई बैठक में बेनक्रोफ्ट को अपने क्लब विलेटन के लिये खेलने की अनुमति दे दी गई। 

आस्ट्रेलियाई क्रिकेट संघ की मुख्य कार्यकारी क्रिस्टीना मैथ्यूज ने कहा,‘‘कई मसलों पर बहस हुई लेकिन आखिर में मंजूरी मिल गई। कैमरन के लिये यह अच्छी खबर है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल