1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ v BAN : 'बार-बार एक ही गलती नहीं दोहरा सकते', हार के बाद बोले बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह

NZ v BAN : 'बार-बार एक ही गलती नहीं दोहरा सकते', हार के बाद बोले बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह

 Reported By: IANS
 Published : Mar 29, 2021 08:48 am IST,  Updated : Mar 29, 2021 08:48 am IST

बांग्लादेश के कप्तान महमुद्दुल्लाह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में मिली हार के बाद कहा कि हम बार-बार एक ही गलती नहीं कर सकते हैं। 

NZ v BAN : 'बार-बार एक ही गलती...- India TV Hindi
NZ v BAN : 'बार-बार एक ही गलती नहीं दोहरा सकते', हार के बाद बोले बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह Image Source : GETTY

हेमिल्टन| बांग्लादेश के कप्तान महमुद्दुल्लाह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में मिली हार के बाद कहा कि हम बार-बार एक ही गलती नहीं कर सकते हैं। न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को पहले टी20 में 66 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 211 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 144 रन की बना सकी।

महमुद्दुल्लाह ने कहा, "गेंदबाजों ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया। नासुम अहमद ने अपने डेब्यू मैच में अच्छा किया। एक बार फिर हमारे बल्लेबाजी विभाग ने हमें निराश किया और विकेट गंवाए। हमें अगले मुकाबले में वापसी करनी होगी।"

IND v ENG, 3rd ODI : विराट कोहली ने एक हाथ से कैच पकड़कर किया हर किसी को हैरान, देखें वीडियो

उन्होंने कहा, "190 रन के स्कोर का पीछा करने का यहां अच्छा अवसर था। लेकिन बल्लेबाजी विभाग को प्रदर्शन करने की जरूरत है। ईश सोढ़ी अनुभवी गेंदबाज हैं और उन्होंने वातावरण का इस्तेमाल अच्छे से किया। हम बार-बार एक ही गलती दोहरा नहीं सकते हैं।"

न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने जीत के बाद कहा, "इस टीम के पास इतना अनुभव नहीं है लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन खिलाड़ियों ने किया उससे काफी खुश हूं। यह देखना सुखद है कि खिलाड़ी बेहतर कर रहे हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल