1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v AUS : स्टीव स्मिथ को आउट करने के पीछे था शार्दुल का ये खास प्लान

IND v AUS : स्टीव स्मिथ को आउट करने के पीछे था शार्दुल का ये खास प्लान

 Reported By: IANS
 Published : Dec 02, 2020 08:37 pm IST,  Updated : Dec 02, 2020 08:37 pm IST

भारतीय तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए तीसरे वनडे के दौरान वह बल्लेबाजों को कट और पुल शॉट से दूर रखना चाहते थे।

IND v AUS : स्टीव स्मिथ को...- India TV Hindi
IND v AUS : स्टीव स्मिथ को आउट करने के पीछे था शार्दुल का ये खास प्लान Image Source : AP

कैनबरा| भारतीय तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए तीसरे वनडे के दौरान वह बल्लेबाजों को कट और पुल शॉट से दूर रखना चाहते थे। सीरीज के अपने पहले मैच में खेलने उतरे ठाकुर ने 51 रन देकर तीन विकेट लिए। भारतीय टीम ने बुधवार को मनुका ओवल मैदान पर खेले गए आखिरी मैच में आस्ट्रेलिया को 13 रनों से मात दे सम्मानजनक जीत के साथ सीरीज का अंत किया।

AUS v IND : स्मिथ का बड़ा खुलासा, बताया किस तरकीब से हासिल की फॉर्म

शुरुआती दो मैच जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम करने वाली आस्ट्रेलिया ने 2-1 की स्कोरलाइन के साथ वनडे सीरीज अपने नाम की। ठाकुर ने मैच के बाद मीडिया से कहा, "लगातार लेंथ गेंदबाजी करने की योजना थी। पहले दो मैचों में उन्होंने कट और पुल के जरिए बहुत रन बनाए थे, इसलिए मैंने उन्हें सीधी लाइन पर खेलाने का फैसला किया और इसने काम किया।"

IND vs AUS : तीसरे वनडे मैच में इस कारण टीम से बाहर हैं ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क

ठाकुर ने उस प्लान के बारे में भी बात, जिसमें उन्होंने स्टीव स्मिथ को विकेट के पीछे लेग साइड में विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि कभी-कभी हम भाग्यशाली हो जाते हैं। मैं उन्हें बैकफुट पर रखना चाहते थे। मैंने उनके स्टंप्स पर गेंदबाजी की योजना बनाई, जोकि लेग साइड में ऐज लेकर चला गया। जब आप 302 का बचाव कर रहे हो तो उन्हें जल्दी आउट करना जरूरी है। इस जीत से हमें टी-20 सीरीज में लय हासिल करने में मदद मिलेगी।" दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज शुक्रवार से शुरू होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल