1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 सीरीज जीतने के लिए विराट कोहली देंगे ये बड़ी 'कुर्बानी'! क्या करेंगे ऐसा?

टी20 सीरीज जीतने के लिए विराट कोहली देंगे ये बड़ी 'कुर्बानी'! क्या करेंगे ऐसा?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 23, 2018 01:39 pm IST,  Updated : Feb 24, 2018 12:42 pm IST

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाना है।

विराट कोहली, रोहित...- India TV Hindi
विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या

शनिवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। सीरीज का पहला मैच भारत ने जबकि दूसरा मैच मेजबान टीम ने जीता था। इसके बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई। अब टीम इंडिया को सीरीज जीतने के लिए हर हाल में आखिरी मैच जीतना होगा। लेकिन विराट कोहली की कुर्बानी के बिना टीम इंडिया सीरीज नहीं जीत पाएगी। फाइनल मुकाबले में विराट कोहली को बड़ी कुर्बानी देनी होगी। कोहली की कौन सी कुर्बानी भारत को सीरीज जितवा सकती है आइए आपको बताते हैं।

रोहित, पंड्या को दें आराम: माना कि रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या विस्फोटक बल्लेबाज हैं, माना कि दोनों किसी भी गेंदबाज की गेंदों पर छक्के लगा सकते हैं, ये भी माना कि दोनों कप्तान कोहली के चहेते हैं। लेकिन दक्षिण अफ्रीका में इनका हालिया प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। दोनों के बल्ले से रन निकलना बंद हो गए हैं और पंड्या की गेंदबाजी भी औसत नजर आ रही है। ऐसे में फाइनल मैच में कोहली को बड़ा फैसला लेना होगा और इन दोनों खिलाड़ियों को आराम देना होगा।

कौन होगा विकल्प: सवाल ये भी है कि अगर दोनों को आराम दिया जाता है तो दोनों का विकल्प कौन होगा। तो हम आपको बता दें कि रोहित शर्मा की जगह के एल राहुल को मौका दिया जा सकता है। तो वहीं, पंड्या की जगह अक्षर पटेल को खिलाया जा सकता है। राहुल के नाम टी20 में शतक लगाने का रिकॉर्ड है और मौका मिलने पर वो अपना जलवा दिखा सकते हैं। वहीं, अक्षर पटेल भी गेंदबाज ऑलराउंडर हैं और उन्हें भी दौरे पर अब तक कोई मैच नहीं खिलाया गया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल