1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केंटरबरी ने प्लंकेट शील्ड अपने नाम कर जीता न्यूजीलैंड घरेलू सत्र का चौथा खिताब

केंटरबरी ने प्लंकेट शील्ड अपने नाम कर जीता न्यूजीलैंड घरेलू सत्र का चौथा खिताब

 Reported By: IANS
 Published : Apr 06, 2021 10:50 pm IST,  Updated : Apr 06, 2021 10:50 pm IST

कैंटरबरी ने मंगलवार को प्लंकेट शील्ड प्रथम श्रेणी प्रतियोगिता जीत ली। इस प्रकार उसने 2020/21 न्यूजीलैंड घरेलू सत्र का चौथा खिताब जीता। 

Canterbury won the fourth title of the New Zealand domestic season by winning the Plunket Shield- India TV Hindi
Canterbury won the fourth title of the New Zealand domestic season by winning the Plunket Shield Image Source : TWITTER/@BLACKCAPS

ऑकलैंड। कैंटरबरी ने मंगलवार को प्लंकेट शील्ड प्रथम श्रेणी प्रतियोगिता जीत ली। इस प्रकार उसने 2020/21 न्यूजीलैंड घरेलू सत्र का चौथा खिताब जीता। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के साथ कैंटरबरी का मैच मंगलवार को ड्रा समाप्त हुआ, जिससे उसे खिताब जीतने में मदद मिली।

यह पहली बार है जब कैंटरबरी ने 2016/17 सीजन के बाद प्लंकेट शील्ड जीता है। महिला टीम ने पहले ही एकदिवसीय हलबर्टन जॉनस्टोन शील्ड और सुपर स्मैश खिताब जीते थे, जबकि पुरुषों ने इस महीने की शुरूआत में फोर्ड ट्रॉफी जीती थी।

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के खिलाफ ड्रा ने कैंटरबरी को 109 अंकों तक पहुंचने में मदद की, इस प्रकार दूसरे स्थान पर स्थित नार्थ डिस्ट्रिक्ट्स पर 40 अंकों की बढ़त ले ली और दो मैचों के साथ खिताब जीतने में सफल रहा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल