1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल-13 को लेकर उत्साहित हैं चहल ट्वीट कर कहा, अब इंतजार खत्म

आईपीएल-13 को लेकर उत्साहित हैं चहल ट्वीट कर कहा, अब इंतजार खत्म

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 07, 2020 05:35 pm IST,  Updated : Aug 07, 2020 05:35 pm IST

चहल ने शुक्रवार को अपने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें वह बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली के साथ टीम की जर्सी में विकेट लेने के बाद जश्न मानते नजर आ रहे हैं।

Chahal, IPL-13, IPL 2020, Sports, cricket- India TV Hindi
Yuzvendra Chahal  Image Source : TWITTER/@YUZI_CHAHAL

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आईपीएल के 13वें सीजन से पहले अपनी उत्सुकता जाहिर की है। इस साल आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हो रहा है। यह लीग पहले मार्च की शुरुआत में ही भारत में होनी थी लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे टाल दिया गया था।

हालांकि अब इसे भारत में न कराकर यूएई में कराने का फैसला किया गया है। वहां 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच लीग खेली जाएगी।

चहल ने शुक्रवार को अपने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें वह बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली के साथ टीम की जर्सी में विकेट लेने के बाद जश्न मानते नजर आ रहे हैं।

चहल ने इस फोटो के साथ लिखा, "इंतजार खत्म। अब दहाड़ने का समय। आईपीएल-2020।"

कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर अभी तक कई बड़े नामों के बावजूद आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी है। इस बार उसकी कोशिश निश्चित तौर पर खिताब का सूखा खत्म करने की होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल