1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया 'स्वीट किंग', शेयर किया ये वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया 'स्वीट किंग', शेयर किया ये वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 19, 2020 09:00 pm IST,  Updated : May 19, 2020 09:00 pm IST

चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को अपने कप्तान धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें उनके फॉलोअर्स की उनके प्रति दिवानगी देखी जा सकती है।

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : IPLT20.COM

चेन्नई| कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व इंडियन प्रीमीयर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स ( सीएसके ) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपना पूरा समय परिवार के साथ घर पर व्यतीत कर रहे हैं। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को अपने कप्तान धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें उनके फॉलोअर्स की उनके प्रति दिवानगी देखी जा सकती है। अगर कोरोना ना होता तो धोनी इस समय आईपीएल-13 में चेन्नई की कप्तानी कर रहे होते।

इस वीडियो में, धोनी दरवाजे से बाहर आते हुए बस में बैठने जा रहे हैं। उनके साथ चिन्ना थाला यानी सुरेश रैना भी हैं। इस वीडियो में फैंस को धोनी के लिए चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। धोनी ने दरवाजे के बाहर निकलते हुए सबसे पहले सिक्योरटी गार्ड के सैल्यूट का जवाब दिया और फिर अपने फैंस की तरफ अपने हाथ में पकड़े अंगूर दिखाते हुए बस में बैठ गए।

फ्रेंचाइजी ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, "मिठाई का राजा यहां हैं (द स्वीट किंग इज हेयर)। बेहतरीन।"

गौरतलब है कि आईसीसी विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद धोनी ने खुद को क्रिकेट के मैदान से दूर रखने का फैसला किया था। क्योंकि उन्हें अपनी इंडियन आर्मी बटालियन के साथ दो माह के लिए कश्मीर में ट्रेनिंग करनी थी। जिसके बाद लौटकर आए धोनी ने तब भी टीम इंडिया के लिए खेलना मुनासिब नहीं समझा। इस तरह आईपीएल के समीप आने पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने मैदान पर ट्रेनिंग करना शुरू कर दिया था। जिसके कई वीडियो में धोनी पुरानी लय में नजर आ रहे थे। मगर कोरोना महामारी के कारण अचानक ट्रेनिंग कैम्प सम्पात करना पड़ा और सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर वापस लौट गए।

ये भी पढ़ें - रोहित शर्मा ने बताया कैसे उन्हें मिला आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने का मौका

इस तरह 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल को पहले बीसीसीआई ने पहले 15 अप्रैल तक और उसके बाद भी स्थिति ना सही होने के कारण अब इस लीग को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है। जिसके चलते धोनी के फैंस को उन्हें मैदान में दोबारा बल्लेबाजी करते देखने के लिए कितना और इंतज़ार करना पड़ेगा इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल