1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पुजारा को भुला IPL, नीलामी में नहीं लिया नाम, अब इस क्रिकेट क्लब के लिए खेलने पहुंचे चेतेश्वर

पुजारा को भुला IPL, नीलामी में नहीं लिया नाम, अब इस क्रिकेट क्लब के लिए खेलने पहुंचे चेतेश्वर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 30, 2018 03:28 pm IST,  Updated : Jan 30, 2018 03:28 pm IST

आईपीएल की चकाचौंध में कई अच्छे और जाने-माने खिलाड़ी खो जाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला आईपीएल-11 की नीलामी में। इस नीलामी में आईपीएल ने कई ऐसे खिलाड़ियों को भुला दिया जो अपनी-अपनी टीमों के या तो स्टार हैं, या फिर रह चुके हैं।

चेतेश्वर पुजारा- India TV Hindi
चेतेश्वर पुजारा

आईपीएल की चकाचौंध में कई अच्छे और जाने-माने खिलाड़ी खो जाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला आईपीएल-11 की नीलामी में। इस नीलामी में आईपीएल ने कई ऐसे खिलाड़ियों को भुला दिया जो अपनी-अपनी टीमों के या तो स्टार हैं, या फिर रह चुके हैं। हद तो तब हो गई जब इन खिलाड़ियों का नाम तक आईपीएल नीलामी के लिए नहीं लिया गया। इन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं चेतेश्वर पुजारा

इंडियन प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में फ्रेंचाइजी की बेरूखी झेलने वाले भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के साथ इंग्लैंड की काउंटी क्लब टीम यार्कशर ने करार किया है। यह दूसरी बार जब 29 साल के पुजारा यार्कशर के लिए काउंटी क्रिकेट में खेलेगें, इससे पहले वह 2015 में यार्कशर के लिये खेल चुके है जब टीम चैम्पियन बनी थी। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन के के साथ पुजारा विदेशी खिलाड़ी के तौर पर साथ टीम से सात अप्रैल से जुड़ेंगे। 

काउंटी क्रिकेट में खेलने से पुजारा को भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे पर फायदा भी होगा। राजकोट के इस खिलाड़ी से यार्कशर ने पहले ही करार कर लिया था लेकिन आईपीएल की बोली के कारण इसकी घोषणा बाद में की गयी। क्लब ने अपनी वेबसाइट के जरिये बताया,‘‘पुजारा इंग्लैंड में भारत की टेस्ट श्रृंखला के बाद भी टीम के साथ जुड़े रह सकते है क्योंकि उनका आखिरी घरेलू मैच 18 सितंबर को हैम्पशर के खिलाफ है। जिसके बाद 24 सितंबर को उन्हें वोर्सेस्टरशर से भिड़ना है।’’ 

पुजारा ने कहा,‘‘यार्कशर के साथ फिर से जुड़ कर काफी रोमांचित हूं। मेरे लिये ये सम्मान की बात है कि ऐसी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं जिससे सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह जैसे दिग्गज खेल चुके हैं। काउंटी क्रिकेट में खेलने से मेरे खेल में निखार आया हैं।’’

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज पुजारा के जुड़ने से टीम में आईसीसी के शीर्ष छह रैंकिंग के तीन खिलाड़ी है। जिसमें जो रूट (तीसरी रैंकिंग), विलियम्सन (चौथे रैंकिंग) भी शामिल है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल