1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चेतेश्वर पुजारा को आईपीएल में खेलना चाहिए था : अनिल कुंबले

चेतेश्वर पुजारा को आईपीएल में खेलना चाहिए था : अनिल कुंबले

 Reported By: IANS
 Published : Mar 28, 2019 12:12 pm IST,  Updated : Mar 28, 2019 12:12 pm IST

दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले का मानना है कि ईशांत शर्मा और चेतेश्वर पुजारा में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है और उन्हें इस लीग का हिस्सा होना चाहिए था।

Cheteshwar Pujara, Anil Kumble, IPL 2019- India TV Hindi
Cheteshwar Pujara, Anil Kumble, IPL 2019   Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले का मानना है कि ईशांत शर्मा और चेतेश्वर पुजारा में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है और उन्हें इस लीग का हिस्सा होना चाहिए था। ईशांत को हालांकि 12वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम के लिए खरीदा है लेकिन पुजारा आईपीएल नीलामी में नहीं बिके थे। 

कुंबले ने आईपीएल के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स के 'डगआउट कार्यक्रम, में कहा," ईशांत के पास कौशल और आत्मविश्वास, दोनों हैं। उन्होंने हाल के दिनों में टेस्ट क्रिकेट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और वह आईपीएल में जगह पाने के हकदार हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ खिलाड़ी चूक जाते हैं।" 

कुंबले ने कहा, "टेस्ट खिलाड़ी जो ईशांत और पुजारा की तरह भारत के लिए खेल रहे हैं, उन्हें लीग का हिस्सा होना चाहिए। मुझे खुशी है कि आखिरकार ईशांत को खेलने का मौका मिला और वह अच्छा कर रहे हैं।" कुंबले ने आईपीएल में युवा खिलाड़ियों के प्रतिभा की भी तारीफ की। 

उन्होंने कहा, "युवा खिलाड़ी निडर हैं। हमने देखा कि पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ किस तरह का प्रदर्शन किया था। इस तरह की प्रतिभा को देखना अद्भुत है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल