1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नेपाल में एवरेस्ट प्रीमियर लीग में खेलेंगे वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल

नेपाल में एवरेस्ट प्रीमियर लीग में खेलेंगे वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 30, 2020 08:19 pm IST,  Updated : Jan 30, 2020 08:19 pm IST

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल दुनिया की एक और नई क्रिकेट लीग से जुड़ने जा रहे हैं। गेल अगले महीने नेपाल में शुरू हो रहे एवरेस्ट प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आएंगे।

Nepal, West Indies, Chris Gayle, Nepal, West Indies, Cricket- India TV Hindi
Chris Gayle Image Source : GETTY IMAGES

वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल काठमांडू में 29 फरवरी से शुरू हो रहे नेपाल के घरेलू टी20 टूर्नामेंट एवरेस्ट प्रीमियर लीग में पोखरा राइनोज की ओर से खेलेंगे। अब फ्रीलांस टी20 खिलाड़ी बन चुके 40 साल के गेल ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की। 

लीग के आयोजकों के ट्विटर पोस्ट पर गेल ने कहा, ‘‘मैं सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता, एवरेस्ट प्रीमियर लीग के लिए नेपाल जाऊंगा। आइये और मेरी टीम पोखरा राइनोज का समर्थन करें। नेपाल गेल के तूफान के लिए तैयार हो जाओ।’’ 

लीग के आयोजकों ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर गेल के खेलने की पुष्टि की। 

आयोजकों ने ट्वीट किया, ‘‘नेपाल, मार्च में तूफान की भविष्यवाणी है। गेल ने पोखरा राइनोज की ओर से एवरेस्ट प्रीमियर लीग में खेलने की पुष्टि कर दी है। क्या आप गेल के तूफान के लिए तैयार हो।’’ 

आपको बता दें कि क्रिस गेल इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक पर चले गए हैं। हालांकि इस दौरान वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग में लगातार खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल