1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चोटिल होने की वजह से आगमी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर नहीं जाएंगे हाशिम अमला, कोच ने की पुष्टि

चोटिल होने की वजह से आगमी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर नहीं जाएंगे हाशिम अमला, कोच ने की पुष्टि

 Reported By: IANS
 Published : Oct 15, 2018 07:28 pm IST,  Updated : Oct 15, 2018 07:28 pm IST

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला नवंबर में होने वाले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे।

hashimamla-gettyimages- India TV Hindi
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला नवंबर में होने वाले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। Image Source : GETTY IMAGES

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला नवंबर में होने वाले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। अमला इस समय अपनी उंगली की चोट से उबर रहे हैं। वह आगामी विश्व कप के मद्देनजर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते। 

दक्षिण अफ्रीका ने हालांकि अभी तक ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए टीम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन कोच ओटिस गिब्सन ने यह साफ कर दिया है कि अमला इस दौरे पर नहीं होंगे। 

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने गिब्सन के हवाले से लिखा है, "एक चयन ग्रूप के तौर पर हमने इस बारे में उनसे पहले ही बात कर ली है। हम उन्हें आगामी क्रिकेट के लिए पूरी तरह से फिट होने के लिए जितना समय हो उतना समय देना चाहते हैं।"

अमला का न होना युवाओं को मौका दे सकता हैे कि वह टीम में अपनी जगह सुनिश्चित कर लें लेकिन कोच ने कहा है कि विश्व कप के लिए अगले कुछ महीनों में खिड़की बंद होने वाली है। 

उन्होंने कहा, "पिछले 12 महीनों से हम खिलाड़ियों का चयन कर रहे हैं और अगले कुछ महीनों में यह खिड़की बंद होने वाली है। काम काफी करीब हैं और हम जिन खिलाड़ियों की टीम में चाहते हैं उनके भी करीब हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल