1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लॉकडाउन के चलते कप्तान कोहली ने शुरू किया 'ट्रिम एट होम' चैलेंज, देखें वीडियो

लॉकडाउन के चलते कप्तान कोहली ने शुरू किया 'ट्रिम एट होम' चैलेंज, देखें वीडियो

 Reported By: IANS
 Published : Apr 18, 2020 09:40 pm IST,  Updated : Apr 18, 2020 09:40 pm IST

भारतीय कप्तान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी दाढ़ी को ट्रिम करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : INSTAGRAM/IMVKOHLI

नई दिल्ली| भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने 'ट्रिम एट होम' चैलेंज को शुरू किया है, जिसके तहत वह अपनी दाढ़ी को ट्रिम करते नजर आ रहे हैं। भारतीय कप्तान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी दाढ़ी को ट्रिम करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कोहली ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, " ऐसे में जबकि हम सभी घर के अंदर हैं, तो ऐसी चीजें महत्वपूर्ण हो जाती हैं जोकि आपको आपको अच्छा महसूस कराती हैं। अच्छी तरह से तैयार रहना उन चीजों में से एक है जो मुझे जोन में रखता है।"

उन्होंने कहा, " इसलिए मैं घर पर दाढ़ी को ट्रिम कर रहा हूं और खुद को एक नया लुक दे रहा हूं। अब मैं चाहता हूं कि आप सभी लोग 'ट्रिम एट होम' की चुनौती लें और अपना नया रूप दें।"

ये भी पढ़ें : पिछले 13 सालों में धोनी और रोहित बने आईपीएल के बेस्ट कप्तान, जबकि कोहली ने हासिल किया ये मुकाम

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कोहली के इस पोस्ट पर मजाकिया जवाब दिया है। पीटरसन ने लिखा, " क्या यह आपको ग्रे से छुटकारा दिलाता है दोस्त?। "

ये भी पढ़ें : कोरोना से जंग के लिए युवराज सिंह ने दिल्ली को दिए 15 हजार मास्क

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल