1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना वायरस : आयरलैंड ने जिम्बाब्वे का दौरा किया स्थगित

कोरोना वायरस : आयरलैंड ने जिम्बाब्वे का दौरा किया स्थगित

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 16, 2020 10:50 pm IST,  Updated : Mar 16, 2020 10:52 pm IST

क्रिकेट आयरलैंड और जिम्बाब्वे क्रिकेट ने संयुक्त बयान में कहा कि खिलाड़ियों,कोचिंग स्टाफ और प्रशंसकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा पहले का रवैया अपनाने की जरूरत थी।

Ireland Cricket Team- India TV Hindi
Ireland Cricket Team Image Source : @CRICKETIRELAND TWITTER

दुनिया भर में फैलते कोरोनावायरस के कहर के चलते आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी बड़ा फैसला लिया है। उसने आगामी  जिम्बाब्वे दौरा कोरोना के चलते स्थगित कर दिया है। इन दोनों टीमों को अगले महीने टी20 अंतरराष्ट्रीय और एकिदवसीय मैच खेलने थे। 

जिम्बाब्वे क्रिकेट के प्रबंध निदेशक गिवमोर मकोनी ने कहा, ‘‘हम अगले महीने बुलावायो में आयरलैंड की मेजबानी की तैयारियां कर रहे थे लेकिन दुनिया भर में सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल को देखते हुए दौरा स्थगित करना ही उचित फैसला था।’’

क्रिकेट आयरलैंड और जिम्बाब्वे क्रिकेट ने संयुक्त बयान में कहा कि खिलाड़ियों,कोचिंग स्टाफ और प्रशंसकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा पहले का रवैया अपनाने की जरूरत थी।

बता दें कि आयरलैंड को अपने ज़िम्बाबव दौरे पर तीन मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज 2 अप्रैल से 12 अप्रैल तक खेलनी थी। जिस पर अब आयरलैंड ने जाने से मना कर दिया और ज़िम्बाब्वे क्रिकेट ने भी इस फैसले को सही ठहराया है।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल