1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी बोर्ड बैठक पर कोरोना वायरस का खतरा : रिपोर्ट

आईसीसी बोर्ड बैठक पर कोरोना वायरस का खतरा : रिपोर्ट

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 12, 2020 06:37 am IST,  Updated : Mar 12, 2020 06:37 am IST

रिपोर्ट के अनुसार,‘‘कोरोना वायरस के कारण यात्रा संबंधी पाबंदियां लगने से आईसीसी बोर्ड की अगली बैठक की स्थिति संदेह में है।’’

Coronavirus: ICC’s board meeting in March likely to be postponed - India TV Hindi
Coronavirus: ICC’s board meeting in March likely to be postponed  Image Source : PTI

दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण आईसीसी बोर्ड की दुबई में होने वाली बैठक पर अनिश्चितिता के बादल मंडरा रहे हैं। आईसीसी बैठक 26 से 29 मार्च के बीच होनी है जिसमें 2023 से 2031 के भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) में होने वाली वैश्विक प्रतियोगिताओं के लिये बोली प्रक्रिया शुरू किये जाने की संभावना है। 

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार,‘‘कोरोना वायरस के कारण यात्रा संबंधी पाबंदियां लगने से आईसीसी बोर्ड की अगली बैठक की स्थिति संदेह में है।’’

इसमें कहा गया है,‘‘यूएई में कोरोना वायरस के कारण कई खेल प्रतियोगिताएं रद्द कर दी गयी हैं या बंद दरवाजों में हो रही हैं, स्कूल बंद हैं जिसका मतलब है कि आईसीसी और उसके सदस्य इन बैठकों की स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं और उनका आकलन कर रहे हैं। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल