कोरोना वायरस का असर पूरे खेल जगत पर पड़ चुका है। मौजूदा दौर में जारी टूर्नामेंट या तो रद्द कर दिए गए हैं या फिर आगे के लिए टाल दिए गए हैं। ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अक्टूबर में शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के बारे में कहा है कि उम्मीद है कि अक्टूबर में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप समय के अनुसार होगा।
मंगलवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन रॉबर्ट्स ने कहा "हम वास्तव में उम्मीद कर रहे हैं कि खेल के सभी रूपों को कुछ हफ्तों या कुछ महीनों के समय में फिर से खेला जा सकता है। हम में से कोई भी इस स्थिति में स्पष्ट रूप से विशेषज्ञ नहीं हैं, इसलिए हमारी आशा है कि अक्टूबर और नवंबर में जब पुरुषों का टी 20 विश्व कप खेला जाना है तब तक पारिस्थितियां सामान्य हो जाएं।"
उन्होंने आगे कहा,"अभी हम 15 नवंबर को स्टेडियम हाउज फुल करने की योजना बना रहे हैं ताकि पुरुष क्रिकेट के माध्यम से दुनिया को प्रेरित कर सकें जैसा कि महिला क्रिकेटरों ने पिछले सप्ताह यहां किया था।"
बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला श्रीलंका और आयरलैंड के बीच 18 अक्टूबर को खेला जाना है। भारत अपना पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा।