1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शिखा पांडे ने माना सिर्फ फील्डिंग ही नहीं, हर विभाग में ऑस्ट्रेलिया से पीछे रही भारतीय टीम

शिखा पांडे ने माना सिर्फ फील्डिंग ही नहीं, हर विभाग में ऑस्ट्रेलिया से पीछे रही भारतीय टीम

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 09, 2020 02:30 pm IST,  Updated : Mar 09, 2020 02:30 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 विश्व कप फाइनल में मिली हार के बाद भारतीय टीम की सीनियर गेंदबाज शिखा पांडे ने माना हम विपक्षी टीम से हर मामले में पीछे रह गए।

Women's T20 World Cup, Shikha Pandey, India vs Australia- India TV Hindi
Shikha Pandey Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सीनियर तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने माना कि टी20 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फील्डिंग ही नहीं बल्कि हर विभाग में उन्नीस साबित कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को 85 रन से हराया। 

पांडे ने आईसीसी की वेबसाइट पर लिखा ,‘‘ हम नर्वस नहीं थे । एक बार मैदान पर उतरने के बाद सहज हो जाते हैं ।’’ उन्होंने कहा कि बेथ मूनी (नाबाद78) और एलिसा हीली (75) के कैच छोड़ना भारत को महंगा पड़ा । मूनी को राजेश्वरी गायकवाड़ और हीली को शेफाली वर्मा ने जीवनदान दिया । 

पांडे ने कहा ,‘‘ अगर बल्लेबाजों को इस तरह मौके दिये जाये तो वे दबाव बनायेंगे ही । इसका हमें खामियाजा भुगतना पड़ा । हमें तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना चाहिये था ।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ टूर्नामेंट का हिस्सा रहना सौभाग्य की बात रही लेकिन फाइनल में हारना निराशाजनक था । हमें हालांकि महान टेनिस खिलाड़ी बिली जे किंग से मिलने का मौका मिला जिन्होंने महिला खेलों के लिये इतना काम किया है ।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ उन्होंने हमें कड़ी मेहनत करते रहने की सलाह दी । उन्होंने कहा कि हम बदकिस्मत रहे जो हार गए ।’’

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल