1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CPL 2020 Final : सेंट लूसिया जोक्स को 8 विकेट से मात देकर ट्रिनबागो नाइट राइडर्स चौथी बार बना चैंपियन

CPL 2020 Final : सेंट लूसिया जोक्स को 8 विकेट से मात देकर ट्रिनबागो नाइट राइडर्स चौथी बार बना चैंपियन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 10, 2020 11:12 pm IST,  Updated : Sep 10, 2020 11:31 pm IST

सेंट लूसिया जोक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट राइडर्स के सामने 155 रन का लक्ष्य रखा था जिसे उन्होंने लेंडल सिमंस और डैरेन ब्रावो की अर्धशतकी पारियों की मदद से 11 गेंदें रहते हासिल कर लिया।

CPL 2020 Final: Trinbago Knight Riders become champions for the fourth time by defeating St Lucia Zo- India TV Hindi
CPL 2020 Final: Trinbago Knight Riders become champions for the fourth time by defeating St Lucia Zouks by 8 wickets Image Source : TWITTER

कैरेबियन प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में आज केरोन पोलार्ड की अगुवाई वाली ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने डैरेन समी की सेंट लूसिया जोक्स को 8 विकेट से मात देकर रिकॉर्ड चौथी बार चैंपियन बनी। इस मुकाबले में सेंट लूसिया जोक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट राइडर्स के सामने 155 रन का लक्ष्य रखा था जिसे उन्होंने लेंडल सिमंस (84*) और डैरेन ब्रावो (58*) की अर्धशतकी पारियों की मदद से 11 गेंदें रहते हासिल कर लिया।

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए यह टूर्नामेंट काफी लाजवाब रहा है। उन्होंने सीपीएल 2020 में बिना एक मैच हारे ट्रॉफी अपने नाम की है। सबसे पहले 10 लीग मैच जीतकर उन्होंने 20 अंकों के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की थी। इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल में जमैका तलवाहों को हराया और फाइनल में सेंट लूसिया को मात दी।

ये भी पढ़ें - KKR के सीईओ को है उम्मीद, पहले मैच से टीम के साथ जुड़ जाएंगे इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए यह सीपीएल का यह चौथा खिताब है। इससे पहले कोई टीम तीन खिताब तक नहीं जीत पाई है। इस टूर्नामेंट को दो बार जमैका तलवाहों और इतनी ही बार बारबाडोस ट्रिडेंट्स ने जीता है।

बात इस मैच की करें तो ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। उनका यह निर्णय तब सही साबित हुआ जब उन्होंने 10 के स्कोर पर सेंट लूसिया के सलामी बल्लेबाज कॉर्नेवल को पवेलियन भेजा। इसके बाद मार्क डेयाल (29) और आंद्रे फ्लेचर (39) ने दूसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़े। 

ये भी पढ़ें - IPL 2020: KKR के लिए इस नंबर पर बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे शुभमन गिल, यूएई की पिचों के बारे में कही ये बात

एक समय ऐसा था जब सेंट लूसिया ने 10 ओवर में महज 2 विकेट खोए थे, तब ऐसा लग रहा था वह 170-180 के आंकड़े तक आसानी से पहुंच जाएगी, लेकिन इसके बाद पोलार्ड की घातक गेंदबाजी के आगे सेंट लूसिया के बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं पाए और पूरी टीम 19.1 ओवर में 154 रन पर ढेर हो गई। पोलार्ड ने 30 रन देकर सबसे अधिक 4 विकेट झटके।

155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही टियोन वेबस्टर (5) और टिम सेफर्ट (4) 19 के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद ब्रावो ने आकर सिमंस का साथ दिया और टीम को जीत का राह दिखाई। एक समय ऐसा था जब ब्रॉवो काफी धमी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन पारी के 10 ओवर खत्म होने के बाद उन्होंने रनों की रफ्तार बढ़ाई और टीम को चौथा खिताब जीताकर ही रुके।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल