1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पोलार्ड की तूफानी पारी के दम पर ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने दर्ज की लगातार छठी जीत

पोलार्ड की तूफानी पारी के दम पर ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने दर्ज की लगातार छठी जीत

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 30, 2020 01:41 pm IST,  Updated : Aug 30, 2020 01:41 pm IST

कीरोन पोलार्ड की 28 गेंद में 72 रन की पारी के दम पर ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग टी20 मुकाबले में शनिवार को बारबडोस ट्राइडेंट्स को रोमाचक मुकाबले में दो विकेट से हरा दिया। 

पोलार्ड की तूफानी...- India TV Hindi
पोलार्ड की तूफानी पारी के दम पर ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने दर्ज की लगातार छठी जीत Image Source : GETTY

पोर्ट ऑफ स्पेन। कीरोन पोलार्ड की 28 गेंद में 72 रन की पारी के दम पर ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग टी20 मुकाबले में शनिवार को बारबडोस ट्राइडेंट्स को रोमाचक मुकाबले में दो विकेट से हरा दिया। एक अन्य मुकाबले में जमैका थालावाज ने सेंट किट्स एवं नेविस पेट्रियट्स को 37 रन से हराया। टूर्नामेंट में लगातार छठी जीत के साथ नाइटराइडर्स की टीम तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है।

KKR के पूर्व कोच का खुलासा, सौरव गांगुली नहीं थे T20 फॉर्मेट के खिलाड़ी

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर ट्राइडेंट्स ने जॉनसन चार्ल्स (47) और काइल मायेर्स (42) के उम्दा पारी के दम पर 20 ओवर में सात विकेट पर 148 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते समय नाइट राइडर्स की टीम एक समय पांच विकेट पर 62 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन पोलार्ड ने 28 गेंद में नौ छक्के की मदद से 72 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। पोलार्ड जब क्रीज पर उतरे तब टीम को 39 गेंद में 87 रन की जरूरत थी। 

रैना के IPL से बाहर होने से काफी दुखी हैं वॉटसन, वीडियो शेयर कर कही ये बड़ी बात

इसके बाद जब लेंडी सिमंस ने उनका साथ छोड़ा तब टीम को आखरी चार ओवर में 66 रन की जरूरत थी। पोलार्ड ने रेमंड रीफर की पारी के 17वें ओवर चार छक्के और दो चौके लगाये। एक अन्य मैच में सलामी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप के 61 गेंद में 79 रन की पारी के बूते जमैका थालावाज ने छह विकेट पर 147 रन बनाने के बाद पैट्रियट्स की टीम को 19.4 ओवर में 110 रन पर आउट कर दिया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल